फोटो गैलरी

Hindi Newsहोमगार्ड जवानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

होमगार्ड जवानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

आंदोलन के तीसरे चरण के तहत जिले के होमगार्ड जवानों के उग्र तेवर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बाजार समिति के प्रागंण से बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ जिला शाखा के सदस्यों ने पैदल मार्च...

होमगार्ड जवानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

आंदोलन के तीसरे चरण के तहत जिले के होमगार्ड जवानों के उग्र तेवर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बाजार समिति के प्रागंण से बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ जिला शाखा के सदस्यों ने पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। पैदल मार्च के दौरान होमगार्ड के जवानों ने सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

होमगार्ड के जवान के नेताओं ने कहा कि हमारी मांगे पूरी करो, चाहे सरकार की जो भी मजबूरी हो। मांगे पूरी नहीं होगी तो आंदोलन जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन करना होगा। पुलिस के समक्ष समान वेतनमान देना सरकार की मतबूरी नहीं बल्कि कानूनी वैधता है। अभी तो अनुशासित तरीके से लड़ाई लरी जा रही है। अगर सरकार नहीं मानी तो सड़क पर उतरेंगे। चक्का जाम करेंगे। कलेक्ट्रेट पर धरना देते हुए

बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ जिला शाखा के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि राज्य संघ के आह्वान पर मांगो को लेकर 11 मार्च से ही अनिश्चतकालीन हड़ताल पर डटे हैं, लेकिन राज्य की गूंगी व बहरी सरकार सुनने को तैयार नहीं है। होमगार्ड के जवानो में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सरकार से इस बार आर-पार की लड़ाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हर हाल में लागू करना होगा। अगर मांगे नहीं मानी जाएगी तो प्रदेश नेतृत्व के रणनीति के तहत आंदोलन के मुहिम को और तेज की जाएगी।

होमगार्ड के जवानों के हड़ताल पर रहने से विधि व्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ रहा है। संघ के नेता राजनीति सिंह, विकास, अर्जुन महतो, उपसचिव सुनील कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित अन्य ने कहा कि होमगार्ड जवानों की मांगे जायज है। सरकार को पूरा करना चाहिए। जिले के करीब 400 होमगार्ड के जवान मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना में शामिल हुए।

इस मौके पर सुरेश साहु, भोला यादव, विजय सिंह, चुनचुन सिंह, उमाशंकर सिंह, सुरेश, अनंत प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार, नित्यानंद सिंह, रामविलास यादव, दिवाकर मार्तेण्ड सहित सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें