जदयू विधि प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा
जिला अधिवक्ता संघ भवन में जदयू विधिप्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह ने की।बैठक में जिला, मनिहारी अनुमंडल तथा बारसोई अनुमंडल तथा...
जिला अधिवक्ता संघ भवन में जदयू विधिप्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह ने की।
बैठक में जिला, मनिहारी अनुमंडल तथा बारसोई अनुमंडल तथा प्रखंड स्तर पर संगठन विस्तार की चर्चा की गयी। दोनों अनुमंडल मे जदयू विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाये जाने पर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों पर सामाजिक स्तर पर उसके प्रभावों से जनता को अवगत कराने का संकल्प लिया गया।
बैठक में जदयू परिवार के अरविंद कुमार सिंह, विनोद कुमार, लक्ष्मी शर्मा, शिवनारायण सिंह, रामविलास पासवान, श्रीकांत मंडल ,केदार पासवान, स्वाति साकेत, अनंत सिन्हा, अवधेश कुमार, यशस्वी कुमार, रमण कुमार सिंह, सिंगेश्वर गुप्ता, राकेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।