फोटो गैलरी

Hindi News अब पुलिस केन्द्र में डीएसपी संभालेंगे कमान

अब पुलिस केन्द्र में डीएसपी संभालेंगे कमान

पुलिस केन्द्र में अधिकारियों के पद का सरकार ने अपग्रेडेशन कर दिया है। अब सार्जेट मेजर के बदले पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारी पुलिस केन्द्र का कमान संभालेंगे। पुलिस केन्द्र में बलों की...

 अब पुलिस केन्द्र में डीएसपी संभालेंगे कमान
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 12:24 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस केन्द्र में अधिकारियों के पद का सरकार ने अपग्रेडेशन कर दिया है। अब सार्जेट मेजर के बदले पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारी पुलिस केन्द्र का कमान संभालेंगे।

पुलिस केन्द्र में बलों की संख्या हर साल बढ़ रही है और इसका विस्तार भी किया जा जा रहा है। 1906 में पुलिस केन्द्र का निर्माण किया गया था।

अब पुलिस केन्द्र में सार्जेंट मेजर के दो पद और सार्जेंट के चार पद सृजित किए गए हैं। सोलह के बदले 24 इंस्पेक्टर का पद कर दिया गया था। अपग्रेड किए गए थानों में इंस्पेक्टर की पोस्टिंग की जाएगी।

सरकार स्तर पर बुधवार को करीब दाई सौ इंस्पेक्टर को डीएसपी में प्रनोन्नति दी गई है और अगले कुछ महीने में दो सौ इंस्पेक्टर को प्रोन्नति दी जाएगी। एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस केन्द्र में डीएसपी का पद सृजित किया गया है।

इसके अलावे भी कई पदाधिकारियों के पद सृजित किए गए हैं। अगले कुछ दिनों में नये डीएससपी की पुलिस केन्द्र में पोस्टिंग हो सकती है। इसके पुलिसकर्मियों के लंबित काम में तेजी आएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें