फोटो गैलरी

Hindi Newsभागवत कथा सुनने से मानव का होता है कल्याण

भागवत कथा सुनने से मानव का होता है कल्याण

प्रखंड के चकरामी गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन शुक्रवार को बिहपुर की विधायक वर्षा रानी ने कहा कि भागवत ज्ञान कथा सुनने से मानव का कल्याण होता है। वृंदावन से आये कथावाचक...

भागवत कथा सुनने से मानव का होता है कल्याण
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 20 Jan 2017 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के चकरामी गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन शुक्रवार को बिहपुर की विधायक वर्षा रानी ने कहा कि भागवत ज्ञान कथा सुनने से मानव का कल्याण होता है। वृंदावन से आये कथावाचक स्वामी मदुसूदन जी महाराज से विधायक ने आशीर्वाद लिया।

कथा वाचक ने कहा कि दूसरों के विषय में सोचने वाले मानव दुष्ट का शिकार होकर क्रूर हो जाते हैं। इससे उस मानव का दुख से शारीरिक तथा आर्थिक नुकसान होता है। वैसे मानव का भागवत कथा सुनने से कल्याण होगा। आयोजन समिति के सदस्य अर्जुन मंडल व रीना देवी ने बताया कि ज्ञान यज्ञ का समापन रविवार को होगा। यज्ञ में भवानीपुर, नारायणपुर, मधुरापुर, बलहा, मनोहरपुर, भोजूटोल, नगरपारा, आशाटोल, पहाड़पुर सहित अन्य गांव से श्रद्धालु उमड़ पड़े। मौके पर युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव, मुखिया नरेन्द्र कुमार, मणिक शर्मा, अच्छे लाल शर्मा, कैलाश यादव, डॉ जवाहर शर्मा सहित अन्य मौजूद थे ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें