फोटो गैलरी

Hindi Newsबोकारो थर्मल में युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म

बोकारो थर्मल में युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म

पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के ऊपरघाट से आदिवासी लड़की को अगवा कर छह दिनों तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता 20 मार्च को गांव में शादी से लौट रही थी। इसी क्रम में गांधीनगर थाना के...

बोकारो थर्मल में युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के ऊपरघाट से आदिवासी लड़की को अगवा कर छह दिनों तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

पीड़िता 20 मार्च को गांव में शादी से लौट रही थी। इसी क्रम में गांधीनगर थाना के बरवाबेड़ा निवासी मिन्हाज अंसारी ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसे अगवा कर बोकारो थर्मल के एक डीवीसी आवास में रखा और 6 दिनों तक रेप किया।

25 मार्च को पिलपिलो जंगल में नामजद आरोपी मिन्हाज का दोस्त बेहोशी की हालत में लड़की को छोड़कर भाग गया। जब इसकी सूचना लड़की के परिजनों को मिली तो वे भागे-भागे जंगल पहुंचे। वहां से लड़की को लेकर बोकारो थर्मल थाना आए।

बोकारो थर्मल थाना ने बयान दर्ज किया: पीड़िता ने बोकारो थर्मल थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। लड़की की गायब होने की सूचना गांधीनगर थाना को दी गई थी। लड़की खासमहल परियोजना के लोकल सेल में कोयला लदाई का काम करती है। आरोपी भी लोकल सेल में सरदार (मेठ) का काम करता है। पीड़िता आरोपी के झांसे में आ गई थी। पेेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी धुम्मा किस्कू ने कहा कि बोकारो थर्मल थाना में पीड़िता का ब्यान दर्ज किया गया है। स्थानीय थाना इंस्पेक्टर राजेश कुजूर ने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें