फोटो गैलरी

Hindi Newsगोमिया : घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

गोमिया : घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो धनबाद की टीम ने गुरुवार को गोमिया प्रखंड सह अंचल मुख्यालय के आवासीय परिसर में छापा मारकर राजस्व कर्मचारी रविंद्रनाथ पात्रो को रिश्वत के सात हजार रुपए के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर...

गोमिया : घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 20 Jan 2017 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

एंटी करप्शन ब्यूरो धनबाद की टीम ने गुरुवार को गोमिया प्रखंड सह अंचल मुख्यालय के आवासीय परिसर में छापा मारकर राजस्व कर्मचारी रविंद्रनाथ पात्रो को रिश्वत के सात हजार रुपए के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी विनोद रवानी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

क्या है मामला : कर्रीखुर्द पंचायत के कुर्कुनालो गांव के निवासी रूपलाल महतो के अनुसार निर्माणाधीन सड़क के दायरे में उनकी तीन डिसमिल जमीन आ गई थी। इसके सत्यापन के लिए उन्होंने बेरमो अनुमंडल में आवेदन दिया। सिस्टम के तहत आवेदन गोमिया अंचल पहुंचा और सीओ ने राजस्व कर्मी को रिपोर्ट देने को कहा। इसके बाद राजस्व कर्मचारी रविंद्रनाथ पात्रो ने रिपोर्ट देने की एवज में दस हजार रुपए की मांग की। उन्होंने निगरानी से इसकी शिकायत की। टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सात हजार रुपए की रकम के साथ राजस्व कर्मी को दबोच लिया। टीम में दो दंडाधिकारी के साथ विभाग के इंस्पेक्टर केके झा व इंदूभूषण झा शामिल थे।

गोमिया में तीसरी बार निगरानी ने गिरफ्तारी की : गोमिया में गुरुवार को निगरानी की यह तीसरी कारवाई थी। इससे पूर्व गोमिया प्रखंड के तत्कालीन कनीय अभियंता अजय कुमार द्विवेदी एवं सीआई बासुदेव माहथा को अलग-अलग ग्रामीणों की शिकायत पर निगरानी ने रिश्वत के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें