फोटो गैलरी

Hindi Newsहर हाल में अयोध्या में बनेगा राम मंदिर: जगन्नाथ शाही

हर हाल में अयोध्या में बनेगा राम मंदिर: जगन्नाथ शाही

चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो हटिया मैदान और चंद्रपुरा बजरंग दल कार्यालय में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा रामजन्मोत्सव मनाया गया। दोनों जगहों पर उद्घाटन श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर विश्व...

हर हाल में अयोध्या में बनेगा राम मंदिर: जगन्नाथ शाही
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Apr 2017 03:01 PM
ऐप पर पढ़ें

चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो हटिया मैदान और चंद्रपुरा बजरंग दल कार्यालय में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा रामजन्मोत्सव मनाया गया। दोनों जगहों पर उद्घाटन श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने किया। श्री शाही ने राम की महिमा की बखान करते हुए कहा कि श्रीराम हमारे आदर्श हैं। राम के बिना सभ्यता व संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती। उनकी उपेक्षा हम बर्दाशत नहीं करेंगे। हर हाल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। राम भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं। देश के पाखंडी राजनीतिज्ञ राम मंदिर बनने से रोक नहीं सकते। बहुत दु:ख की बात है कि राम अपने ही घर अयोध्या में निर्वासित जीवन जी रहे हैं। जेहादी मुस्लमान सिर्फ हिन्दुओं के ही नहीं बल्कि राष्ट्र के भी दुश्मन हैं। वर्तमान सरकार पूर्ण रूपेन हिन्दू सरकार है मंदिर निर्माण में देरी होगी तो जनता सरकार को औकात बता देगी। कश्मीर में हिन्दुओं की जनसंख्या पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि हमें जेहादी शक्तियों से भी लड़ना है। कार्यक्रम में विहिप के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि रामजन्मोत्सव के माध्यम से युवा शक्ति को संगठित करने का काम किया जा रहा है। कार्यकर्ता अपना समय निकाल कर देश हित व राष्ट्र हित में काम करें। राष्ट, विरोधी ताकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर एनके राय, लालचंद महतो, दीपक ठाकुर, गणेश तिवारी, रणविजय तिवारी, रोहनलाल महतो, मोहनलाल सुमन, दयानन्द मंडल, रवि पांडेय सहित कई थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें