फोटो गैलरी

Hindi Newsपेज 5 फ्लायर : बेगूसराय के मनीष ने एमसीडी चुनाव में लहराया परचम

पेज 5 फ्लायर : बेगूसराय के मनीष ने एमसीडी चुनाव में लहराया परचम

भाजपा के मनीष ने आप के उम्मीद्वार को 1358 मतों से किया पराजितछौड़ाही प्रखंड के भोज्जा गांव के रहने वाले हैं मनीषफोटो :26बेगू09 : एमसीडी चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते भाजपा के उम्मीद्वार मनीष...

पेज 5 फ्लायर : बेगूसराय के मनीष ने एमसीडी चुनाव में लहराया परचम
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Apr 2017 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के मनीष ने आप के उम्मीद्वार को 1358 मतों से किया पराजितछौड़ाही प्रखंड के भोज्जा गांव के रहने वाले हैं मनीषफोटो :26बेगू09 : एमसीडी चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते भाजपा के उम्मीद्वार मनीष चौधरी।

बेगूसराय। नगर प्रतिनिधि

एमसीडी चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया। भाजपा को एमसीडी में जबरदस्त बहुमत मिला। एमसीडी चुनाव में पहली बार जिले के युवा नेता मनीष चौधरी ने जीत दर्ज कर जिले का नाम रोशन किया है। छौड़ाही प्रखंड के भोज्जा गांव निवासी मनीष चौधरी ने विजय विहार के वार्ड-26 से जीत दर्ज की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीद्वार सुरेन्द्र सोलंकी को 1358 मतों से हरा दिया। मनीष को 10 हजार 400 वोट मिले जबकि सुरेन्द्र सोलंकी को 9 हजार 158 मत मिले। बेगूसराय सांसद भोला सिंह के पीए के रूप में दिल्ली में कार्यरत मनीष चौधरी बिट्टू के नाम से प्रसिद्ध हैं। काफी मिलनसार माने जाने वाले बिट्टू पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विश्वास जताया। प्रदेश अध्यक्ष के विश्वास पर वह खड़े उतरे। मनीष चौधरी की जीत पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजयुमो के मृत्युंजय कुमार वीरेश, पवन सिंह, नीरज शांडिल्य, विपिन सिंह, राजीव रंजन कुशवाहा, सुजाता कुमारी, इन्दु मिश्रा, सुनील सिंह, अशोक सिंह, फुलेना सिंह, देवेन्द्र सिंह, चुनचुन सिंह, भुवनेश्वर यादव, सुनील पंडित, अमरनाथ पाठक, मनोज सिंह, ललन कुमार आदि ने बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें