फोटो गैलरी

Hindi Newsताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया अयोध्याबाड़ी गांव

ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया अयोध्याबाड़ी गांव

जिले में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लाखो ओपी क्षेत्र के अयोध्याबाड़ी गांव में बुधवार को आधा दर्जन से अधिक बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर लोगों में दहशत फैला दिया। लाखो...

ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया अयोध्याबाड़ी गांव
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 11 May 2017 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लाखो ओपी क्षेत्र के अयोध्याबाड़ी गांव में बुधवार को आधा दर्जन से अधिक बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर लोगों में दहशत फैला दिया।

लाखो पंचायत की सरंपच पर जानलेवा हमला कर बदमाशों ने आठ राउंड फायरिंग की। गोलीबारी के दौरान सरपंच नबीता देवी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 31 को खातोपुर गांव के पास जाम कर दिया। सूचना पाकर एसडीओ जर्नादन कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार झा, लाखो ओपी अध्यक्ष संतोष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच लोगों को समझा-बूझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। लेकिन, लोग बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। चार घंटे से अधिक देर तक जाम रखा एनएच 31 कोचार घंटे से अधिक देर तक सड़क जाम किया गया। जाम करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। ग्रामीणों का कहना था कि जिले में आए दिन आपराधिक वारदातें हो रही हैं। बावजूद, पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। यही कारण है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि जब जन प्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की भला क्या बिसात। अपराधियों से पुलिस की सांठ-गांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि अब पुलिस का भय अपराधियों में नहीं रहा। सरपंच ने बताया-आठ की संख्या में आये से अपराधीघटना के बाबत सरपंच ने बताया कि लगभग चार बजे आठ की संख्या में बदमाश हथियार के साथ उनके घर पहुंचे और उनके पति कारी राय को ढुंढ़ने लगे। उनके पति घर पर नही थे। इसके बाद बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। आठ राउंड गोली बदमाशों ने चलायी। इस दौरान किसी तरह से जान बचाकर मैं भागी। कई गोलियां मेरे घर की दीवार पर लगीं। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है। किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। वर्चस्व स्थापित करने के उद्देश्य से की गोलीबारीअयोध्याबाड़ी गांव में बदमाशों ने सरंपच के घर पर वर्चस्व स्थापित करने की नीयत से गोलीबारी की। सरपंच ने बताया कि उसके रिश्तेदार पिंटू राय के वाहन के ड्राइवर व शुक्कन टोला निवासी विपिन राय के ड्राइवर के साथ किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी। बुधवार की सुबह इसी बात को लेकर उनके पति कारी राय पंचायती के लिए विपिन राय के यहां गए। लेकिन पंचायती नहीं हो सकी। इसके बाद एक बार फिर वह अपने पति के साथ मामले को सुलझाने पहुंची। कागजी तौर पर मामला सलट लिया गया। लेकिन जैसे ही वह वापस घर पहुंची कुछ बदमाशो ने उनके घर पर चढ़कर गोलीबारी की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें