फोटो गैलरी

Hindi Newsपेज 7 लीड : जिले के 1700 होमगार्ड जवान गए बेमियादी हड़ताल पर

पेज 7 लीड : जिले के 1700 होमगार्ड जवान गए बेमियादी हड़ताल पर

हड़ताल के कारण चरमरायी व्यवस्थासुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने की कर रहे हैं मांगबैंक, हॉस्पिटल, जेल, थर्मल सहित दर्जनों जगहों कार्यरत हैं होमगार्ड के जवानएक हजार से अधिक जवान फिलहाल जिले में कर...

पेज 7 लीड : जिले के 1700 होमगार्ड जवान गए बेमियादी हड़ताल पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Mar 2017 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

हड़ताल के कारण चरमरायी व्यवस्थासुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने की कर रहे हैं मांगबैंक, हॉस्पिटल, जेल, थर्मल सहित दर्जनों जगहों कार्यरत हैं होमगार्ड के जवानएक हजार से अधिक जवान फिलहाल जिले में कर रहे थे ड्यूटीफोटो नंबर, 3कैप्शन, बुधवार को जिला होमगार्ड कार्यालय में हड़ताल के समर्थन में मौजूद होमगार्ड के जवान।बेगूसराय। नगर प्रतिनिधिजिले के 1700 होमगार्ड के जवान मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे जिले में प्रशासनिक व्यवस्था पर खासा असर पड़ना शुरू हो गया है। होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी, थाना, बैंक, हास्पीटल, जेल, प्रधान डाकघर, परिवहन कार्यालय, पावर हाउस, एचएफसी, उत्पात सहित दर्जनों विभाग में लगी हुई थी। हड़ताल के कारण बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था पर भी जबरदस्त असर पड़ा। शहर में जगह-जगह जाम का नजारा दिन भर बना रहा। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ बिहार पटना के आह्वान पर राज्य के गृह रक्षक तीसरे चरण के क्रम में 15 मार्च की शाम से हड़ताल पर चले गए। जवानों ने राइफल, गोली जमाकर सरकार के दोरंगी नीति के विरोध में नारेबाजी भी की। संघ के जिलाध्यक्ष उदय कुमार सिंह व सचिव सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि सुप्रिम कोर्ट व हाईकोर्ट के फैसले को लागू करने में सरकार आनाकानी कर रही है। समान काम के लिए समान वेतन नहीं लागू किया जा रहा है। कहा कि सरकार जब तक मांगें नहीं मानेंगी तब तक वे लोग हड़ताल पर रहेंगे। कहा कि वे लोग चट्टानी एकता के साथ मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं। यह जारी रहेगा। मौके पर संगठन मंत्री सर्वेश कुमार, अनिल राय, जयप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, कार्यालय सचिव ललन झा, प्रवीण कुमार सिंह, संजीत कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, राधाकृष्ण झा आदि मौजूद थे। हड़ताल से बढ़ सकती है जिला प्रशासन की परेशानीगृह रक्षकों के हड़ताल से जिला प्रशासन की परेशानी बढ़ सकती है। जिले में 1700 गृह रक्षक हैं। जिसमें लगभग एक हजार हमेशा ड्यूटी में रहते हैं। हडताल के कारण विभिन्न विभागों, संस्थानों में जवानों की कमी से सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था आदि को दुरूस्त रखने में प्रशासन को परेशानी हो सकती है। शहर में होगार्ड के लगभग 22 जवान ट्रैफिक व्यवस्था में लगाए गए थे। अचानक इन जवानों के हड़ताल पर चले जाने से दिन भर शहर में जाम की समस्या बनी रही। गृह रक्षा वाहिनी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी थानों में लगभग 300, विभिन्न बैंकों में लगभग 200, दूरभाष, परिवहन कार्यालय, थर्मल, उत्पात, डाकघर आदि में सैकड़ों जवान ड्यूटि करते हैं। ऐसे में एक साथ सारे जवानों के हड़ताल पर चले जाने से व्यवस्था चरमरा सकती है। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें