फोटो गैलरी

Hindi Newsकलेक्ट्रेट के समक्ष कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट के समक्ष कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

विभिन्न मांगों को ले बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर पंद्रह माह...

कलेक्ट्रेट के समक्ष कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 May 2017 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

विभिन्न मांगों को ले बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर पंद्रह माह का वेतन हड़प जाने का आरोप भी लगाया।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार 1 अप्रैल 2017 से सातवां वेतन का आर्थिक लाभ देकर कर्मचारियों के साथ छल कर रही है। क्योंकि बिहार सरकार पहले 1 जनवरी 2017 से सातवां वेतन का लाभ देने की बात कही थी। लेकिन, उसपर भी अमल नहीं किया गया। जबकि केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2016 से कर्मचारियों को आर्थिक लाभ दे रही है। ऐसे में राज्य कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी, जिला मंत्री अरूण कुमार ओझा व गोपगुट के महामंत्री महेंद्र राम ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि जब छठवां वेतन की विसंगतियों को दूर नहीं करना तथा संघों द्वारा समर्पित मांगों पर ध्यान ही नहीं देना था, तो आयोग की क्या जरूरत थी। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार 1 जनवरी 2016 से आर्थिक लाभ नहीं देती है तथा ठेका व अनुबंध को समाप्त कर उनकी सेवा स्थाई नहीं करती है, तो बाध्य होकर 27 मई को राज्य स्तरीय बैठक में आंदोलन का निर्णय लिया जा सकता है।

संबोधित करने वालों में अमरनाथ सिंह, भगवान पाल, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री आनंद सिंह, दीपक वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, शहाबुद्दीन, अशोक राम, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, लाल बहादुर, प्रतिमा कुमारी, रेणु शर्मा, लीलावती देवी, गोपाल पाठक, रमेश पांडेय, अविनाश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, विनोद श्रीवास्तव, अमर सिन्हा, विरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, त्रिपुरारी, नित्यानंद समेत अन्य शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें