फोटो गैलरी

Hindi Newsट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार की मौत

ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार की मौत

बक्सर- सिकरौल नहर मार्ग पर शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार की बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के क्रम में साइकिल सवार की मौत हो गई।...

ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 21 May 2017 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बक्सर- सिकरौल नहर मार्ग पर शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार की बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के क्रम में साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव के बचन शर्मा जिला मुख्यालय में राजमिस्त्री का कार्य करता था। शनिवार को कार्य निपटाकर वह अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान बक्सर-सिकरौल नहर मार्ग पर ग्यारह नंबर लख के समीप ट्रैक्टर के चपेट में आ गया। मिस्त्री काफी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक मजदुरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। बताया जात है कि सिकरौल नहर मार्ग पर मिट्टी ढोने के कार्य में लगे ट्रैक्टर चालक बेपरवाह और तेजी से वाहन चला रहे है। जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे है। करीब तीन दिन पूर्व भी एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया था। जिसमें बाइक सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें