फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने शाहजहांपुर आए थे विनोद खन्ना

भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने शाहजहांपुर आए थे विनोद खन्ना

हम तुम्हें चाहते हैं ऐसे...मरने वाला कोई जिंदगी चाहता हो जैसे...इस गीत के लफ्ज लवों पर आते ही मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना की तस्वीर दिमाग में छा जाती है। गुरुवार को दमदार अभिनय करने वाले खन्ना ने...

भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने शाहजहांपुर आए थे विनोद खन्ना
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

हम तुम्हें चाहते हैं ऐसे...मरने वाला कोई जिंदगी चाहता हो जैसे...इस गीत के लफ्ज लवों पर आते ही मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना की तस्वीर दिमाग में छा जाती है। गुरुवार को दमदार अभिनय करने वाले खन्ना ने दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी यादें हमेशा फैंस के दिल में रहेंगी।

अभिनेता विनोद ने शहीदों की सरजमीं पर 1998 में कदम रखा था। वह यहां पर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए आए थे।गुजरे जमाने में करोड़ों दिलों पर राज करने वाले विनोद खन्ना भाजपा से लंबे समय तक जुड़े रहे। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोटरों को करने के लिए शाहजहांपुर आए थे। तब टाउन हाल स्थित आर्य समाज मैदान में सभा हुई थी। खन्ना ने अपने भाषण और डॉयलाग के माध्यम से लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की थी। विनोद को करीब से देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। वरिष्ठ भाजपा नेता निर्भय चंद्र सेठ उर्फ जापान बाबू ने बताया कि तब वह गर्रा स्थित लैपिंग मोटल होटल में दो दिन ठहरे थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के लिए सभाओं को सम्बोधित किया था।

याद है, घर और गली तक भर गई थी

जापान बाबू ने बताया कि तब विनोद खन्ना का काफी क्रेज था। उनकी फिल्मों का लोग इंतजार करते थे। बोले कि याद है कि अचानक विनोद खन्ना उनके घर पर आ गए थे। उनका स्वागत किया था। किसी को कानों-कान खबर नहीं थी कि अभिनेता आए हैं। पता नहीं लोगों को कैसे पता लग गया। घर से लेकर गली तक चौक के लोगों से भर गई थी। लोग एक झलक पाने के दीवाने थे। तब विनोद खन्ना ने किसी को निराश नहीं किया। सभी का अभिवादन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें