परिवार गया त्योहार पर चोरों ने खंगाले घर
शहर के गदियाना शांतिपुरम कालोनीमें चोरों ने दो मकानों से लाखों का माल पार कर दिया। बताया जाता है कि दोनों ही मकानों के लोग त्योहार पर बाहर गए हुए थे। लौट कर आए तो देखा पूरा घर खंगाला हुआ है। पुलिस को...
शहर के गदियाना शांतिपुरम कालोनीमें चोरों ने दो मकानों से लाखों का माल पार कर दिया। बताया जाता है कि दोनों ही मकानों के लोग त्योहार पर बाहर गए हुए थे। लौट कर आए तो देखा पूरा घर खंगाला हुआ है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
कालोनी के आशीष शुक्ला और विनय मिश्रा एक ही मकान के दो अलग-अलग पोर्सन में अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोनों अभी भैय्या दूज पर कहीं बाहर गए थे। मकान में ताला पड़ा हुआ था। इस दौरान चोरों ने ताला तोड़ कर दोनों के पोर्सन से लाखों का जेवर, कैश चोरी कर लिया। सोमवार सुबह दोनों के परिवार वापस आए तो ताला खुला मिला। इसके बाद वह जब अंदर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। जेवर, कैश गायब था। चोरों ने दोनों के पोर्सन को खंगाला हुआ था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।