फोटो गैलरी

Hindi Newsजयकारों से गूंज उठे शहर के शिवालय

जयकारों से गूंज उठे शहर के शिवालय

महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। मंदिरों व घरों में भगवान आशुतोष की पूजा की गई। जगह-जगह सामूहिक रूप से शिवा चालीसा व स्तोत्र का सस्वर पाठ किया गया। लोगों ने व्रत रहकर ओम नम:...

जयकारों से गूंज उठे शहर के शिवालय
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Feb 2017 04:38 PM
ऐप पर पढ़ें

महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। मंदिरों व घरों में भगवान आशुतोष की पूजा की गई। जगह-जगह सामूहिक रूप से शिवा चालीसा व स्तोत्र का सस्वर पाठ किया गया। लोगों ने व्रत रहकर ओम नम: शिवाय का जप किया।

शुक्रवार तड़के से घरों व मंदिरों में अर्चना शुरू हो गई। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रही। यहां पर साढ़े छह बजे से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा पड़ा। भगवान शंकर पर बेलपत्र, धतूरा, गन्ना, भांग चढ़ाने के साथ ही जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर सुख-शंति की कामना की गई। पूजा-अर्चना का यह क्रम दिन भर चला। कुछ लोगों ने उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना की।

कुछ जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिर पर मेन गेट पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया। सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वाहनों को नगर पालिका व गांधी भवन परिसर में खड़ा कराया गया। ताकि जाम की स्थिति न बने।

मंदिर परिसर में बनी यज्ञशाला में लोगों ने आहुतियां डालकर मंगल कामना की। इसके अलावा बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, फूलमती मंदिर, खिरनीबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिर, चौक के दुर्गादेवी मंदिर, संकटमोचन समेत अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें