फोटो गैलरी

Hindi Newsकार वही, माडल वही पर नंबर बदल गया भोले की कार का

कार वही, माडल वही पर नंबर बदल गया भोले की कार का

जीएफ कालेज से 1988 में बीए पास करने वाले रिजवान अली ददरौल सीट से बसपा के दूसरी बार प्रत्याशी हैं। शनिवार को रिजवान अली ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी...

कार वही, माडल वही पर नंबर बदल गया भोले की कार का
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 22 Jan 2017 12:39 PM
ऐप पर पढ़ें

जीएफ कालेज से 1988 में बीए पास करने वाले रिजवान अली ददरौल सीट से बसपा के दूसरी बार प्रत्याशी हैं। शनिवार को रिजवान अली ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में जो व्यक्तिगत जानकार शपथपत्र दिया है, उसमें कई रोचक बातें सामने आई हैं।

2012 में रिजवान ने जो शपथ पत्र दिया था, उसमें उन्होंने अपने पास 2009 माडल होंडा सिटी कार का मालिक होना बताया था, जिसकी कीमत उस वक्त 8.40 लाख थी। पांच साल के बाद 2017 में रिजवान ने नामांकन दाखिल करते वक्त दिए गए शपथ पत्र में उसी कार का जिक्र किया है, लेकिन इस बार कार का नंबर बदला हुआ। 2012 में उसी कार का नंबर यूपी 27 एल-5004 था, अब 2017 में उसी कार का नंबर यूपी 27 एल 4005 बताया गया है।

2012 के चुनाव में उन्होंने पत्नी की संपत्ति का जिक्र किया था, लेकिन इस बार नहीं किया। उन्हें अपनी हांडा सिटी कार से बेहद प्रेम है, इसलिए उन्होंने 2009 माडल कार को अब तक नहीं बदला। शपथ पत्र के अनुसार, रिजवान के पास कैश नगदी, बैंक में जमा रकम कई गुना बढ़ी। उन्होंने कोई नर्ई जमीन तो नहीं ली, लेकिन पहले से मौजूद जमीन की कीमत पांच साल में दो गुनी हो गई। पहले उन पर बैंक का कर्ज था, जिसे उन्होंने अदा कर दिया। रिजवान अली उर्फ भोले मियां के पास 2012 में 75 हजार रुपए कैश थे, इस बार उनके पास एक लाख रुपया कैश है। 2012 में रिजवान के बैंक खातों में दो लाख 17 हजार 630 रुपए थे और अब 2017 में उनके बैंक खातों में रकम कई गुना बढ़ कर सात लाख तीस हजार 143 रुपए हो गर्ई है। रिजवान के पास अपनी सोने की अंगूठी तक नहीं है।

2012 में रिजवान ने अपनी पत्नी के 14 लाख रुपए कीमत के आधा किलो सोने के जेवरों का जिक्र किया था, 2017 के चुनाव में न तो उन्होंने पत्नी का जिक्र किया और न ही उनके जेवरों का। एक 32 बोर की 85 हजार रुपए कीमत की रिवाल्वर रिजवान के पास है। रिजवान की कुल सकल संपत्ति में इजाफा हुआ है। 2012 में उनकी सकल संपत्ति 13 लाख से ज्यादा थी, 2017 में सकल संपत्ति 14 लाख रुपए से ज्यादा हो गई। जमीन 4.629 हेक्टेयर ही है, लेकिन इसकी कीमत दुगने से भी ज्यादा होकर एक करोड़, 25 लाख रुपए हो गई है। 2012 में रिजवान पर दो लाख रुपए से अधिक लोन था, वह कर्जदार नहीं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें