फोटो गैलरी

Hindi Newsकानून व्यवस्था को मुद्दा बना योगी सरकार को घेरेंगे सपाई

कानून व्यवस्था को मुद्दा बना योगी सरकार को घेरेंगे सपाई

प्रदेश की कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाते हुए योगी सरकार को सपा नेताओं ने घेरने का खाका तैयार किया है। प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल को सम्बोधित...

कानून व्यवस्था को मुद्दा बना योगी सरकार को घेरेंगे सपाई
Sat, 27 May 2017 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश की कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाते हुए योगी सरकार को सपा नेताओं ने घेरने का खाका तैयार किया है। प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए मीटिंग कर दिशा-निर्देश दिए गए।

सत्ता से बेदखल होने के बाद सपा पहली बार सड़क पर उतरने जा रही है। जिला नेतृत्व के सामने अपनी ताकत का अहसास विरोधियों को कराने की चुनौती भी है। क्योंकि, पहले जहां मीटिंग में सभागार खचाखच भरा रहता है। उस संख्या में अब काफी कमी है। फिर भी सपा नेता आंदोलन को लेकर पूरे जोश में हैं। वह धरना-प्रदर्शन की सफलता के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

शनिवार को अंटा स्थित कार्यालय पर मीटिंग में जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि यूपी में जिस दिन से भाजपा सरकार काबिज हुई है, उसी दिन से ही पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधों का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है। सपा की सरकार में कानून व्यवस्था बहुत ही बेहतर थी और उस समय जनता अमन चैन में थी। नगर अध्यक्ष कपिल सिंह वर्मा, बृज बहादुर कश्यप, नीरज मिश्रा, मोहम्मद नसीम खां, हफीज अंसारी, महावीर यादव, इम्तियाज मंसूरी, मुनीश सिंह परिहार, अजीज अहमद खां, राजेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव, महीपाल यादव, साबिर अली इदरीसी आदि मौजूद रहे। संचालन डा.नवनीत यादव ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें