फोटो गैलरी

Hindi Newsखीरी में डायल 100 पर पथराव, दो पुलिस वाले जख्मी

खीरी में डायल 100 पर पथराव, दो पुलिस वाले जख्मी

रास्ते के विवाद में गौरिया गांव पहुंची सौ नंबर पुलिस पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला करते हुए पथराव कर दिया। पथराव में दरोगा समेत दो लोगों को मामूली चोटें आई है। पथराव के बाद पुलिस वहां से बैरंग वापस लौट...

खीरी में डायल 100 पर पथराव, दो पुलिस वाले जख्मी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Mar 2017 01:26 PM
ऐप पर पढ़ें

रास्ते के विवाद में गौरिया गांव पहुंची सौ नंबर पुलिस पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला करते हुए पथराव कर दिया। पथराव में दरोगा समेत दो लोगों को मामूली चोटें आई है। पथराव के बाद पुलिस वहां से बैरंग वापस लौट आई। मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

निघासन थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में उमेश गुप्ता और राम लखन गुप्ता का रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार रात भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद उमेश ने सौ नंबर पुलिस को काल कर मामले की सूचना दी। कुछ ही देर में सौ नंबर पुलिस गाड़ी में तैनात दरोगा एके सिंह, कांस्टेबल धीरज शुक्ला व पवन कुमार मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक पूंछतांछ के दौरान पुलिस ने पड़ोस के ही एक अन्य ग्रामीण की पिटाई कर दी। इस बात से नाराज होकर वहां पर मौजूद एक पक्ष ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान दरोगा एके सिंह और कांस्टेबल पवन कुमार को चोटें आई हैं। पथराव के बाद पुलिस वहां से वापस चली गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से एक एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार को निघासन कोतवाल डीसी मिश्र गौरिया गांव पहुंचें और मामले की छानबीन की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें