भाव नहीं पता तो पेट में मारा हंसिया, बरेली रेफर
रोजा के बरतारा गांव की बाजार में शनिवार शाम घटना हो गई। मछली खरीदने आए एक व्यक्ति ने भाव नहीं पटने पर विक्रेता के पेट में हंसिया मार दिया। उसकी आंत बाहर निकल आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। घायल को...
रोजा के बरतारा गांव की बाजार में शनिवार शाम घटना हो गई। मछली खरीदने आए एक व्यक्ति ने भाव नहीं पटने पर विक्रेता के पेट में हंसिया मार दिया। उसकी आंत बाहर निकल आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम परिजन उसे बरेली ले गए।
रोजा की आदर्श नगर कालोनी निवासी शेर मोहम्मद उर्फ कल्लू पुत्र इब्राहिम मछली बेचता हैं। शनिवार को बरतारा की बाजार में शेर मोहम्मद मछली बेचने गया था। लखीमपुर खीरी के कस्बा मोहम्मदी के पाल गांव निवासी बादल वहां मछली खरीदने गया था। बताया जा रहा है कि बादल शराब के नशे में था। मछली के भाव को लेकर शेर मोहम्मद व बादल के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान बादल ने मछली काटने वाला हंसिया उठाकर शेर मोहम्मद के पेट में घोंप दिया। इस घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद परिजन शेर मोहम्मद को बरेली ले गए। वहीं, शेर मोहम्मद के भाई अशफाक की ओर से पुलिस ने बादल के खिलाफ धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज की।