फोटो गैलरी

Hindi Newsग्गधों की चर्चा, घोड़ों पर संकट

ग्गधों की चर्चा, घोड़ों पर संकट

ग्लैंडर्स फार्सी बीमारी की जांच के लिए जिले में 75 घोड़ों का अब तक ब्लड सैंपल लिया जा चुका है। पशुपालन विभाग के साथ ही सामाजिक संगठन ब्रुक इंडिया जो अश्व कल्याण के लिए काम कर रही है उसके पदाधिकारी भी...

ग्गधों की चर्चा, घोड़ों पर संकट
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Feb 2017 03:01 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्लैंडर्स फार्सी बीमारी की जांच के लिए जिले में 75 घोड़ों का अब तक ब्लड सैंपल लिया जा चुका है। पशुपालन विभाग के साथ ही सामाजिक संगठन ब्रुक इंडिया जो अश्व कल्याण के लिए काम कर रही है उसके पदाधिकारी भी सैम्पलिंग में जुटे हैं। रविवार को कई ईंट भट्ठों पर जाकर घोड़ों का ब्लड सैम्पल लिया गया।

जिले के दो घोड़ों में लाइलाज बीमारी ग्लैंडर्स फार्सी की पुष्टि हो चुकी है। यह बीमारी पशुओं से पशुओं में फैलती है। बीमारी की चपेट में आए दोनों घोड़ों को अलग कर दिया गया है। कहीं अन्य घोड़ों में तो यह बीमारी नहीं हो गई इसकी जांच के लिए पशुपालन विभाग घोड़ों का ब्लड सैम्पल ले रहा है। इसके साथ ही चलाई जा रही अश्व कल्याण परियोजना से जुड़ी ब्रुक इंडिया के पदाधिकारी भी सैम्पलिंग में सहयोग कर रहे हैं। डॉ. आशुतोर्ष ंसह और अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि द ब्रुक हास्पिटल फार एनीमल इंग्लैंड की शाखा ब्रुक इंडिया जिले में काम कर रही है। इससे जुड़े लोगों ने रविवार को गुलजारनगर, पनगी कलां, रंगीला नगर, निजामपुर आदि में चल रहे ईंट भट्ठों पर जाकर घोड़ों के ब्लड सैम्पल लिए। डॉ. आशुतोष ने बताया कि घोड़ों, गधों और खच्चरों का सीरम निकालकर जांच के लिए हरियाणा अश्वअनुसंधान केन्द्र भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें