अब करीब न चले जाना ईवीएम के
राजापुर मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम के आसपास का क्षेत्र निषिद्ध घोषित कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी हैं। यहां कोई भी नहीं जा सकेगा। डबल लॉक में रखी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तीन...
राजापुर मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम के आसपास का क्षेत्र निषिद्ध घोषित कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी हैं। यहां कोई भी नहीं जा सकेगा। डबल लॉक में रखी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तीन स्तरों पर चाक-चौबंद की गई है। इनर कार्डन में सीआईएसएफ को लगाया गया है।
स्ट्रांग रूम के आसपास किसी को भी टहलने की भी अनुमति नहीं है। तीन स्तरों पर की गई स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में आउटर कार्डन पर चार उपनिरीक्षक और 16 आरक्षी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा तीसरे स्तर पर सीविल पुलिस लगाई गई है। सुरक्षा का निरीक्षण सीओ सिटी करते रहेंगे। इसके अलावा राजपत्रित अधिकारी भी निरीक्षण करते रहेंगे। चौबीस घंटे सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द रहेगी।