फोटो गैलरी

Hindi Newsइंग्लिश मीडियम स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोलेगा अभिभावक संघ

इंग्लिश मीडियम स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोलेगा अभिभावक संघ

इंग्लिश मीडियम स्कूलों के खिलाफ अभिभावक संघ मोर्चा खोलेगी। रविवार को एक होटल में अभिभावक संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान इंग्लिश मीडियम स्कूलों की मनमानी व अभिभावकों के शोषण पर नाराजगी...

इंग्लिश मीडियम स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोलेगा अभिभावक संघ
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 14 May 2017 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

इंग्लिश मीडियम स्कूलों के खिलाफ अभिभावक संघ मोर्चा खोलेगी। रविवार को एक होटल में अभिभावक संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान इंग्लिश मीडियम स्कूलों की मनमानी व अभिभावकों के शोषण पर नाराजगी जताई गई।

अभिभावक संघ का संस्थापक संजीव गुप्ता, संरक्षक डा. मनोज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष जीशान रजा खां, प्रदेश उपाध्यक्ष रामशंकर लाल, प्रदेश सचिव गुलजार आलम, विधि सलाहकार दौलतराम को नियुक्त किया गया। इसी तरह महिला जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डा. रूपा देवी शर्मा व गीता पांडेय, जिला महिला सचिव सुनता चौहान, जिला महिला सह सचिव डा. अनीता पांडेय, जिलाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष आशा रानी गुप्ता को बनाया गया। कार्यकारिणी का सदस्य अनिल श्रीवास्तव, सनी यादव, अतीक अहमद, अतर सिंह राणा, विनोद शर्मा, संदीप गुप्ता, गोपाल कृष्ण गुप्ता, रंजना श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव को बनाया गया। जनता की आवाज सामाजिक संगठन व अभिभावक संघ के संस्थापक संजीव गुप्ता ने कहा कि अभिभावकों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों की मनमानी और शोषण से बचाने के अभिभावक संघ का गठन जरूरी था। अब अभिभावक संघ इंग्लिश मीडियम स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोलगा। एक हजार अभिभावक कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे और उनसे स्कूलों का राष्ट्रीयकरण कराने की मांग की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें