फोटो गैलरी

Hindi Newsनगर विकास मंत्री ने वाटर कूलर का किया उद्घाटन

नगर विकास मंत्री ने वाटर कूलर का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता ने अपने माता-पिता की स्मृति में शेरों वाले मंदिर पर वाटर कूलर लगवाया। जिसका उद्घाटन नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नारियल फोड़कर...

नगर विकास मंत्री ने वाटर कूलर का किया उद्घाटन
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 29 May 2017 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता ने अपने माता-पिता की स्मृति में शेरों वाले मंदिर पर वाटर कूलर लगवाया। जिसका उद्घाटन नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नारियल फोड़कर किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जीवन भर माता-पिता की सेवा करना और उनकी स्मृति में पुण्य कार्य करना अच्छी बात है। किशोर गुप्ता ने लोगों को प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी की मशीन लगवाई। इससे अच्छा कोई पुण्य का काम नहीं है। इस मौके पर तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा, अनूप गुप्ता, दयाशंकर शर्मा, दिवाकर, विपेश खंडेलवाल, अमित शर्मा, रोहित गुप्ता, भुवन बंसल, मनोज वर्मा, सुशील गुप्ता, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें