फोटो गैलरी

Hindi Newsअमर सिंह ने बढ़ाई सपा की मुश्किलें : उस्मानी

अमर सिंह ने बढ़ाई सपा की मुश्किलें : उस्मानी

समाजवादी पार्टी में रविवार को हुई उठापटक पर दर्जा कैबिनेट मंत्री यासीन उस्मानी ने बहुत ही सधे अंदाज में अमर सिंह को घेरा। उन्होंने कहा कि जब से अमर सिंह ने पार्टी में वापसी की है विवाद खत्म ही नहीं...

अमर सिंह ने बढ़ाई सपा की मुश्किलें : उस्मानी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Oct 2016 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी में रविवार को हुई उठापटक पर दर्जा कैबिनेट मंत्री यासीन उस्मानी ने बहुत ही सधे अंदाज में अमर सिंह को घेरा। उन्होंने कहा कि जब से अमर सिंह ने पार्टी में वापसी की है विवाद खत्म ही नहीं हो रहे। उनकी वापसी से सीएम खुश नहीं हैं। पार्टी में उठापटक से सभी चिंतित हैं। उम्मीद है मुलायम सिंह और अखिलेश यादव सब ठीक कर देंगे।उत्तर प्रदेश राज्य श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष (दर्जा कैबिनेट मंत्री) यासीन उस्मानी ने रविवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमर सिंह की वापसी से पार्टी को कोई फायदा नहीं हुआ। विवाद जरूर बढ़े हैं। सीएम पहले दिन से अमर सिंह की वापसी का विरोध कर रहे हैं। कई बार इशारा दे चुके हैं। अखिलेश यादव और मुलायम सिंह को फैसले लेने का अधिकार है। सीएम ने सरकार के लिहाज से कई मंत्रियों का हटाया है। जबकि मुलायम ने पार्टी हित में फैसले लिए हैं। हम दोनों नेताओं के फैसलों के साथ हैं। अंदरुनी हालात अब सामान्य होने की उम्मीद है। इस घमासान के बीच से ही बेहतरी का रास्ता निकलने जा रहा है। उस्मानी ने कहा कि सीएम कम बोलते हैं लेकिन उनके कहने के मतलब होते हैं। करीब पांच साल में सीएम ने प्रदेश को नई राह दिखाई है। उन पर कोई दाग नहीं है। बहुत धैर्य के साथ फैसला करते हैं। सीएम काफी दिन से संकेत दे रहे थे। जो आज सामने आ गया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अब नई जान आएगी। सीएम के काम का पार्टी को चुनाव में फायदा मिलेगा। उस्मानी ने सपा का मुकाबला सांप्रदायिक ताकतों से बताया। मालूम हो कि यासीन उस्मानी सीएम अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें