फोटो गैलरी

Hindi Newsतीन तलाक इस्लाम और महिलाओं के खिलाफ: शिया धर्मगुरु

तीन तलाक इस्लाम और महिलाओं के खिलाफ: शिया धर्मगुरु

तीन तलाक के मुद्दे पर शिया धर्मगुरु मौलाना यासुब अब्बास ने मोदी सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक इस्लाम और महिलाओं के खिलाफ है। कुछ लोगों ने इसे खिलौना समझ लिया है। इसे हथियार बनाकर...

तीन तलाक इस्लाम और महिलाओं के खिलाफ: शिया धर्मगुरु
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Oct 2016 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन तलाक के मुद्दे पर शिया धर्मगुरु मौलाना यासुब अब्बास ने मोदी सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक इस्लाम और महिलाओं के खिलाफ है। कुछ लोगों ने इसे खिलौना समझ लिया है। इसे हथियार बनाकर लोग महिलाओं के जज्बातों से खेलते हैं। शिया पर्सनल लॉ बोर्ड इसका विरोध करता है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में इसके विरोध में भी याचिका दायर की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा कर रहे ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासुब अब्बास शनिवार को बरेली से गुजरे। उन्होंने ‘हिन्दुस्तान से खास बातचीत में कहा कि तीन तलाक के मसले पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से पहले ही मसौदा तैयार कर वरिष्ठ धर्मगुरु डा. कल्बे सादिक को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ पुरानी परंपराओं में अब बदलाव की जरूरत है। इस बात को सबको समझना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस्लाम को बेवजह पूरी दुनिया में बदनाम किया जा रहा है। इस्लाम ने हमेशा मानवता की रक्षा की है। कहा कि कॉमन सिविल कोड का मुद्दा इस देश का सबसे बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। सरकार ने जिस तरह से हमारी शरीयत के मामले में दखलंदाजी करने का मन बना लिया है, वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कॉमन सिविल कोड को लेकर लोगों में अफवाह का माहौल बनाया जा रहा है जो सही नहीं है। इस मामले में सरकारी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें