फोटो गैलरी

Hindi Newsराजेन्द्र गुप्ता ने 1250 लोगों के साथ छोड़ी बसपा

राजेन्द्र गुप्ता ने 1250 लोगों के साथ छोड़ी बसपा

ब्रह्मस्वरूप सागर के इस्तीफे के बाद बसपा छोड़ने वालों की झड़ी लग गई है। सोमवार को बसपा के टिकट पर कैंट का चुनाव लड़े व्यापारी नेता राजेन्द्र गुप्ता ने अपने 1250 साथियों के साथ पार्टी को अलविदा कह...

राजेन्द्र गुप्ता ने 1250 लोगों के साथ छोड़ी बसपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 15 May 2017 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रह्मस्वरूप सागर के इस्तीफे के बाद बसपा छोड़ने वालों की झड़ी लग गई है। सोमवार को बसपा के टिकट पर कैंट का चुनाव लड़े व्यापारी नेता राजेन्द्र गुप्ता ने अपने 1250 साथियों के साथ पार्टी को अलविदा कह दिया।

राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने चुनाव के दौरान उनकी कोई मदद नहीं की। बुरी तरह चुनाव हारने के बाद पार्टी सुप्रीमो ने एक बार इसकी समीक्षा करने की जरूरत तक नहीं समझी। पार्टी में न तो नेताओं का सम्मान है न ही कार्यकर्ताओं का। मायावती की उदासीन नीतियों से परेशान होकर वह बसपा का साथ छोड़ रहे हैं। प्रेसवार्ता में मौजूद ब्रह्मस्वरूप सागर ने कहा कि बसपा सुप्रीमो की गलत नीतियों के चलते हर कर्मठ कार्यकर्ता परेशान था। उनकी खुद की भूमिका कलेक्शन एजेंट से ज्यादा और कुछ नहीं थी। वहीं, अंबेडकर छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रजत मिश्रा ने अपने 32 साथियों के साथ बसपा छोड़ दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें