फोटो गैलरी

Hindi Newsजीवन का हर क्षण मूल्यवान, इसकी कद्र करें : जसविंदर

जीवन का हर क्षण मूल्यवान, इसकी कद्र करें : जसविंदर

कर्नल जसविंदर सिंह ने कहा कि संत निरंकारी मिशन विभिन्न सभ्यताओं, संस्कृतियों और मानवताओं को एक सूत्र में पिरोकर मानवता का एक गुलदस्ता सजा रहा है। विश्व बन्धुत्व की यह भावना एकता के बिना सम्भव नहीं...

जीवन का हर क्षण मूल्यवान, इसकी कद्र करें : जसविंदर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 01 Jan 2017 10:39 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्नल जसविंदर सिंह ने कहा कि संत निरंकारी मिशन विभिन्न सभ्यताओं, संस्कृतियों और मानवताओं को एक सूत्र में पिरोकर मानवता का एक गुलदस्ता सजा रहा है। विश्व बन्धुत्व की यह भावना एकता के बिना सम्भव नहीं है। सदगुरू माता सविन्दर हरदेव सिंह ब्रहम ज्ञान देकर विश्व को शांति, सुख और मुक्ति प्रदान कर रहे हैं। हम नए साल का स्वागत सत्संग के माध्यम से कर रहे हैं। वह रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन में संत समागम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन एक सुनहरा अवसर है, इसे नजरअदांज नहीं किया जा सकता। क्योंकि जीवन का हर लम्हा, हर क्षण, हर पल मूल्यवान है, इसको उपयोगी बनाना और इसकी कद्र चाहिए। इसी से कल्याण संभव है। लेकिन समय का कुछ नहीं बिगड़ता है। दाता, ईश्वर, निराकार का कुछ बनता-बिगड़ता नहीं, परमात्मा पूर्ण है। जो व्यक्ति पूर्ण से नाता जोड़ लेता है उसे घट-घट में उसी तत्व के ही दर्शन होते हैं। आदि, मध्य व अन्त में इसी परम तत्व का अस्तिव है। सारी दुनिया का यही एक मात्र सहारा है और कोई सहारा नहीं है। उनके अलावा मुखी हरिओम श्रीवास्तव, ज्ञान प्रचारक रामकरन, वेदप्रकाश रावत ने संबोधित किया। समारोह में निरंकारी साहित्य स्टाल ने भक्तों को आकर्षित किया। सेवादल के शिक्षक उपेश रावत, रमेश, दिनेश, नन्दकिशोर उनकी टीम ने सेवा की। सभी ने लंगर छका। इस मौके पर श्रीकृष्ण, महेश सक्सेना, अवधेश वाजपेई, विंधेश मिश्रा, मुन्नालाल, बाबूराम, संदीप, शिवम, कविता, विशनदेवी, शशिबाला आदि का सहयोग रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें