फोटो गैलरी

Hindi Newsजलालाबाद में 3.4 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे विधायक

जलालाबाद में 3.4 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे विधायक

बदायूं, हरदोई, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ से सटी हुई शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद विधानसभा सीट पर इस बार कई नए और कई पुराने राजनीतिक पहलवान देखने को मिलेंगे। इस सीट पर 2012 में बहुत की कांटे का मुकाबला देखने...

जलालाबाद में 3.4 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे विधायक
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 05 Jan 2017 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं, हरदोई, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ से सटी हुई शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद विधानसभा सीट पर इस बार कई नए और कई पुराने राजनीतिक पहलवान देखने को मिलेंगे। इस सीट पर 2012 में बहुत की कांटे का मुकाबला देखने को मिला था। इस बार भी रोचक मुकाबले की संभावना बन रही है। जलालाबाद सीट दो बार से बसपा के नीरज मौर्र्या के पास है, इस सीट पर सपा प्रत्याशी ही दो बार से रनरअप रहे हैं। भाजपा की पिछले चुनाव में बहुत ही ज्यादा हालत पतली रही थी। भाजपा प्रत्याशी दल सिंह यादव को केवल 3057 वोट मिले थे, जबकि निर्दलीय वकार खान भाजपा प्रत्याशी से कई गुना 12 हजार 120 वोट पाए थे।

इस बार का राजनीतिक मुकाबला पिछली बार से ज्यादा रोचक होने की संभावना बन रही है। इस बार बसपा ने तीसरी बार फिर नीरज मौर्या को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह से अखिलेश और मुलायम सिंह की लिस्ट के कॉमन प्रत्याशी शरदवीर सिंह को फिर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस मुकाबले को भाजपा प्रत्याशी ही रोमांचक बनाएगा। हालांकि जलालाबाद सीट पर अब तक भाजपा का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है। हालांकि भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, टिकट के लिए करीब आधा दर्जन नेताओं के नाम पाइप लाइन में हैं। कांग्रेस ने जलालाबाद सीट का प्रभारी इंद्रासनी यादव को बना रखा है, प्रभारी उसी को बनाया जा रहा है, जिसे टिकट मिलने की संभावना रहती है। इसलिए माना जा सकता है कि इंद्रासनी यादव जलालाबाद में कांग्रेस का चेहरा हो सकती है।

वोटों का हिसाब-किताब

जलालाबाद विधानसभा में इस बार तीन लाख 40 हजार 540 वोट हैं। इसमें एक लाख 92 हजार 272 वोट पुरुषों के हैं। इसी तरह से एक लाख 88 हजार 254 वोट महिलाओं के हैं। साथ ही 14 वोट थर्ड जेंडर के हैं। जलालाबाद विधानसभा में 2012 में कुल मतदाता 301126 थे। इसमें पुरुष 17, 0949, महिला 13, 0174, अन्य - तीन वोटर थे। जलालाबाद के लोग भी कटरा वालों वोट डालने में पीछे नहीं रहे। कुल 66.74 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। यहां बसपा के नीरज मौर्या दूसरी बार चुनाव जीते थे, उन्हें कुल 76, 406 यानी 38.01 प्रतिशत वोट मिले थे। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के शरदवीर सिंह से मात्र 550 वोट से जीते थे। शरदवीर सिंह को 75856 यानी 37.74 प्रतिशत वोट मिले थे।

550 वोट से जीते थे नीरज

2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा के नीरज मौर्या बहुत ही करीबी मुकाबले में केवल 550 वोट से जीते थे। उनके सामने शरदवीर सिंह थे। इस चुनाव में नीरज मौर्या को 76 हजार 406 वोट मिले थे और शरदवीर सिंह को 75 हजार 856 वोट मिले थे।

दल सिंह थे उम्रदराज प्रत्याशी

जलालाबाद सीट से 2012 में 12 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। इसमें भाजपा के टिकट पर जलालाबाद सीट से 2012 में चुनाव लड़े दल सिंह यादव 68 साल के सबसे उम्र दराज प्रत्याशी थे। दल सिंह के बाद निर्दलीय रामसरन भी उम्रदराज लोगों में थे, इनकी उम्र 65 साल थी।

विपिन सबसे कम उम्र प्रत्याशी थे

जलालाबाद सीट से 2012 में 12 प्रत्याशियों में सबसे कम उम्र क विपिन पांडेय थे। विपिन ने आरएलएम के टिकट पर चुनाव लड़ा था। विपिन की उम्र 27 साल थी। विपिन को 284 वोट मिले थे। विपिन के बाद दूसरी कमउम्र की बीकेआरडी की प्रत्याशी सुनीता देवी थीं।

जलालाबाद के बारे में जानें

जलालाबाद वेस्ट के नाम से विधानसभा का गठन 1951 में हुआ था। उस वक्त यहां के पहले विधायक कांग्रेस के रामगुलाम सिंह थे। इसके बाद 1957 में इस सीट से आईएनडी के हरचरन सिंह विधायक बने। 1962 में कांग्रेस के केशो सिंह, 1967 में बीजेएस के डी सिंह, 1969 में कांग्रेस के केशो चंद्र सिंह, 1974 में बीजेएस दल सिंह यादव, 1977 में आईएनडी के कंहई सिंह, 1980 और 1985 में कांग्रेस के उदयवीर सिंह, 1989 में जनता दल के राममूर्ति सिंह, 1991 में जनता पार्टी से राममूर्ति सिंह, 1993 में सपा से राममूर्ति सिंह, 1996 में सपा से शरदवीर सिंह, 2002 में सपा से शरदवीर सिंह, 2007-12 में जलालाबाद सीट से बीएसपी के नीरज मौर्या विधायक बने।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें