फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रेमी के घर दुख में नहीं हुई शरीक तो घर वालों ने पीटा

प्रेमी के घर दुख में नहीं हुई शरीक तो घर वालों ने पीटा

दो साल से प्रेमी के साथ रह रही प्रेमिका ने जब दुख में शरीक होने से मना कर दिया तो ससुरालियों ने महिला को बेरहमी से धुन डाला। पिटाई के बाद से महिला गायब है।माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती...

प्रेमी के घर दुख में नहीं हुई शरीक तो घर वालों ने पीटा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 03 Dec 2016 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

दो साल से प्रेमी के साथ रह रही प्रेमिका ने जब दुख में शरीक होने से मना कर दिया तो ससुरालियों ने महिला को बेरहमी से धुन डाला। पिटाई के बाद से महिला गायब है।

माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दो साल पहले गांव के ही युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। आठ दिन पहले युवती के प्रेमी के घर किसी महिला का निधन हो गया। पारंपरिक रस्में निभाने के लिए प्रेमी के परिवार के लोगों ने युवती से साथ जाने को कहा जिसपर उसने साफ इंकार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले इसी बात से खिन्न प्रेमी और उसके परिजनों ने महिला को बेरहमी से पीटा। इसके बाद महिला दो दिन से गायब है। उसका कोई सुराग भी नहीं लग पा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रेमी के परिजनों की सत्ता में धमक होने और प्रधान होने से युवती के मायके पक्ष के लोग भी कार्रवाई से पीछे हट रहे हैं। युवती के गायब होने से वह सहमे हुए हैं। अभी तक इस मामले की पुलिस या फिर अधिकारियों को कोई सूचना नहीं दी गई है। जिसके चलते यह प्रकरण हर किसी की जुबान पर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें