लोकेशन देखने बरेली आ रही हाफ गर्लफ्रेंड की टीम
प्रिंयका चोपड़ा और दिशा पाटनी का शहर बरेली अब बॉलीवुड का नया शूटिंग अड्डा भी बनता जा रहा है। हंसल मेहता की अलीगढ़ और अनुराग कश्यप की मुक्केबाज के बाद बरेली में शूटिंग की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।...
प्रिंयका चोपड़ा और दिशा पाटनी का शहर बरेली अब बॉलीवुड का नया शूटिंग अड्डा भी बनता जा रहा है। हंसल मेहता की अलीगढ़ और अनुराग कश्यप की मुक्केबाज के बाद बरेली में शूटिंग की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। अब हाफ गर्लफ्रेंड की टीम मई के अंत मे बरेली में लोकेशन देखने आ रही है।
बरेली के छोटे कलाकारों के लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि बरेली तेजी से शूटिंग के बड़े अड्डे के रूप में विकसित हो रहा है। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर हाफ गर्लफ्रेंड की टीम मई लास्ट में बरेली आ रही है। टीम की अगुआई कास्टिंग डायरेक्टर और अभिनेता श्रीधर दुबे करेंगे। दुबे ने हाफ गर्लफ्रेंड के लिए अर्जुन कपूर को बिहारी किरदार में ढलने की ट्रेनिंग दी थी। इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ ही उन्होंने कुछ डायलॉग भी लिखे हैं। फिल्म अगले हफ्ते रिलीज हो रही है। इसमें बरेली के लोकल कलाकारों को भी काम करने का मौका दिया जाएगा।