फोटो गैलरी

Hindi Newsराज्यमंत्री स्वाति सिंह तक पहुंची बाढ़ की समस्या

राज्यमंत्री स्वाति सिंह तक पहुंची बाढ़ की समस्या

बाढ़ की समस्या को लेकर भाजपा नेता गजेन्द्र सिंह ने राज्यमंत्री स्वाति सिंह से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेता ने राज्यमंत्री को ज्ञापन देकर क्षेत्रवासियों को इस विकराल समस्या से निजात दिलाने की मांग...

राज्यमंत्री स्वाति सिंह तक पहुंची बाढ़ की समस्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Apr 2017 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ की समस्या को लेकर भाजपा नेता गजेन्द्र सिंह ने राज्यमंत्री स्वाति सिंह से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेता ने राज्यमंत्री को ज्ञापन देकर क्षेत्रवासियों को इस विकराल समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

तहसील क्षेत्र में वर्ष 2008 से शुरु हुआ बाढ़ का तांडव साल दर साल बढ़ता ही चला गया। बाढ़ से किसानों की हजारों एकड़ भूमि व उस पर खड़ी फसल नदी में समांती चली गई। इसके अलावा जनहानि व पशुहानि भी किसानों को झोलनी पड़ती है। हजारों किसान आज भी सड़कों के किनारे किसी तरह अपना जीवन बिता रहे हैं। क्षेत्र की इस विकराल समस्या को गम्भीरता से लेते हुए भाजपा नेता गजेन्द्र सिंह भाजयुमो जिला मंत्री उदयवीर सिंह के साथ लखनऊ जा पहुंचे। जहां उन्होंने राज्यमंत्री स्वाती सिंह से मुलाकात करते हुए क्षेत्र की इस विकराल समस्या से लोगों को निजात दिलाने की मांग की।

इस दौरान भाजपा नेता ने उन्हें पलिया क्षेत्र का दौरा करने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने उन्हें जल्द आने का आश्वासन दिया। इसके अलावा सड़कों के किनारे झोपड़ी डाल कर रह रहे बाढ़ पीड़ितों को भूमि आवंटित करने की भी अपील की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें