पंद्रह मेडल जीत कर लौटे शाहजहांपुर के खिलाड़ी
एशिया ताइक्वान्डो प्रतियोगिता से 6 स्वर्ण, 3 रजत, 6 कांस्य प्रदक प्राप्त कर लौटे मनीषी ताइक्वान्डो वेलफेयर एसोसिएशन के विजयी खिलाडियों का भव्य स्वागत किया गया। एबी रिच इंटर कालेज में संस्था के...
एशिया ताइक्वान्डो प्रतियोगिता से 6 स्वर्ण, 3 रजत, 6 कांस्य प्रदक प्राप्त कर लौटे मनीषी ताइक्वान्डो वेलफेयर एसोसिएशन के विजयी खिलाडियों का भव्य स्वागत किया गया। एबी रिच इंटर कालेज में संस्था के अध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव डा. गौरव कौशल, संरक्षक ओंकार मनीषी, अवधेश वर्मा व समस्त प्रतिभागियों के माता- पिता ने फूल-माला पहनाकर व मिठाई खिला कर स्वागत किया।
एशिया ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में पीवी हैवी वेट में ऐशान्या मनीषी ने स्वर्ण पदक, सीनियर ब्लैक बेल्ट 55 से 60 किलो ग्राम वेट में डाँ. पुनीत मनीषी ने स्वर्ण, जूनियर ब्लैक बेल्ट 50 से 55 किलो ग्राम वेट में ऋषभ खुराना ने स्वर्ण, जूनियर वर्ग में शुभ गुप्ता ने 45 से 50 किलोग्राम वेट में रजत पदक, विशु रस्तोगी ने 80 से 85 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक, जागृति खुराना ने बालिका वर्ग में 35 से 40 किलोग्राम में कांस्य, शिवानी शर्मा ने 40 से 45 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किए । इसके अतिरिक्त पुमसे प्रतियोगिता में ऐशान्या मनीषी 2 कांस्य पदक, डॉ. पुनीत मनीषी ने 1 स्वर्ण, 2 कांस्य पदक, ऋषभ खुराना 1 कांस्य पदक, शुभ गुप्ता 1 कांस्य पदक, मिलिंद शील गौतम 1 रजत पदक, विशु रस्तोगी ने स्वर्ण पदक, शौर्य अवस्थी ने स्वर्ण पदक, अतुल कुमार ने कांस्य पदक, जितेंद्र वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।