फोटो गैलरी

Hindi Newsगांव में प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेशमंत्री ने स्कूल में लगाई झाड़ू

गांव में प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेशमंत्री ने स्कूल में लगाई झाड़ू

भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने आधा चाट गांव में प्रवास किया। इस दौरान यहां के स्कूल में झाड़ू लगाकर सफाई की। गांव वालों को सफाई के लिए प्रेरित किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री...

गांव में प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेशमंत्री ने स्कूल में लगाई झाड़ू
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 11 May 2017 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने आधा चाट गांव में प्रवास किया। इस दौरान यहां के स्कूल में झाड़ू लगाकर सफाई की। गांव वालों को सफाई के लिए प्रेरित किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश को लोगों को बताया। इस दौरान तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अन्तर्गत भाजपा के नेताओं को आवंटित अपने सेक्टर में प्रवास करना है। इस दौरान लोगों को भाजपा की नीतियां, योजनाएं बतानी हैं। 10 मई से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जलनिगम सेक्टर के अन्तर्गत आधाचाट गांव में भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता पहुंचे। उन्होंने लोगों को जागरूक किया और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल परिसर की सफाई भी की। प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर का हर पदाधिकारी हर बूथ तक जाकर स्वच्छता अभियान चलाएगा और पार्टी की नीतियों का विस्तार करेगा। इस दौरानग्राम आधाचाट के नवल किशोर, विकास वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, अंकुश वर्मा, शिवम् वर्मा, अभिषेक वर्मा, अशोक कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें