फोटो गैलरी

Hindi Newsशाहजहांपुर के तिलहर में दलित किशोर की हत्या

शाहजहांपुर के तिलहर में दलित किशोर की हत्या

तिलहर के ढखिया रघा गांव में शनिवार रात दलित किशोर सुनील की हत्या कर दी गई। सुनील शनिवार रात खाना कर घर से निकला था। लौट कर वह घर नहीं पहुंचा। रात भर परिजन उसकी तलाश में लगे रहे, लेकिन उसका पता नहीं...

शाहजहांपुर के तिलहर में दलित किशोर की हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 11 Dec 2016 12:26 PM
ऐप पर पढ़ें

तिलहर के ढखिया रघा गांव में शनिवार रात दलित किशोर सुनील की हत्या कर दी गई। सुनील शनिवार रात खाना कर घर से निकला था। लौट कर वह घर नहीं पहुंचा। रात भर परिजन उसकी तलाश में लगे रहे, लेकिन उसका पता नहीं लगा। रविवार सुबह गांव के ऋषि पाल सिंह के गेहूं के खेत की मेड़ पर सुनील की लाश गांव के लोगों ने देखी। उन्होंने सुनील के परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

गांव के दलित छेदालाल राजमिस्त्री हैं। उनका बेटा तेरह साल का सुनील शनिवार शाम करीब छह बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर घूमने गया था। वह जब देर रात तक लौटा नहीं तो छेदालाल और अन्य परिजन तलाश में लग गए। पर रात में सुनील के बारे में कुछ भी पता नहीं लगा। रविवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने छेदालाल को आकर बताया कि सुनील की लाश ऋषिपाल सिंह के खेत की मेड़ पर पड़ी हुई है। छेदालाल तुरंत वहां गया, देखा कि सुनील के गले में आरपार छिद्र है। माना जा रहा है कि सुनील की हत्या किसी नुकीले हथियार से की गई है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। सीओ मनोज यादव और कोतवाल डीसी शर्मा गांव पहुंचे।

बदला लेने का मामला हो सकता है

गांव में 18 दिसंबर 2015 को आरिफ उर्फ मोटा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दलित सुनील के बड़े भाई रविंद्र को पुलिस ने आरोपी बनाया था। रविंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने रविंद्र को जेल भेज दिया था। तब से रविंद्र जेल में ही है। सुनील की हत्या के बाद माना जा रहा है कि आरिफ की हत्या का बदला लेने के लिए सुनील को मार दिया गया। यह आरोप सुनील के परिजन लगा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें