फोटो गैलरी

Hindi Newsविधानसभा चुनाव ने खड़ा किया जेल में संकट

विधानसभा चुनाव ने खड़ा किया जेल में संकट

विधानसभा चुनाव 2017 को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस धरपकड़ अभियान चला रही है। रोजाना लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, कोर्ट उन्हें जेल भेज रही है। जेल अपराधियों से फुल हो चुकी है। क्षमता से...

विधानसभा चुनाव ने खड़ा किया जेल में संकट
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Feb 2017 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा चुनाव 2017 को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस धरपकड़ अभियान चला रही है। रोजाना लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, कोर्ट उन्हें जेल भेज रही है। जेल अपराधियों से फुल हो चुकी है। क्षमता से तिगुनी संख्या होने से जेल में संकट जैसी स्थिति बनी हुई है।

जेलर जेपी दुबे ने बताया कि जेल में पहले से ही क्षमता से अधिक लोग हैं। रोजाना लोग जेल में आते हैं। उनकी सुविधा का ध्यान रखा जाता है। अगर लोग जमानत पर न छूटे, तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा सकता है। जिला कारागार की क्षमता 511 लोगों को रखने की है। वर्तमान समय में जिला कारागार में 1664 बंदी-कैदी हैं। रोजाना 15 से 20 लोग जेल पहुंच रहे, उतने ही छूट रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें