फोटो गैलरी

Hindi News10 मिनट का दिखावा: फोटो खिंचवाने के लिए अधिकारियों ने की सफाई

10 मिनट का दिखावा: फोटो खिंचवाने के लिए अधिकारियों ने की सफाई

डीएम नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को खिरनी बाग चौराहे पर सफाई अभियान चला। इस दौरान अधिकारियों व सफाई अभियान में शामिल लोगों में फोटो खिंचाने की होड़ रही। हर कोई डीएम के साथ झाड़ू लगाते हुए फोटो...

10 मिनट का दिखावा: फोटो खिंचवाने के लिए अधिकारियों ने की सफाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Apr 2017 11:45 AM
ऐप पर पढ़ें

डीएम नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को खिरनी बाग चौराहे पर सफाई अभियान चला। इस दौरान अधिकारियों व सफाई अभियान में शामिल लोगों में फोटो खिंचाने की होड़ रही। हर कोई डीएम के साथ झाड़ू लगाते हुए फोटो खिंचाना चाह रहा था।

सफाई अभियान की शुरुआत सुबह 7:00 बजे होनी थी। सभी अधिकारी व समाज सेवी संगठनों के लोग समय से चौराहे पर इकट्ठे हो चुके थे। लेकिन डीएम साहब ठीक आधे घंटे के बाद 7:30 बजे अभियान स्थल पर पहुंचे। उन्होंने झाड़ू उठाई तो सभी ने झाड़ू उठा ली सभी उनके आगे पीछे इकट्ठे हो गए। खिरनीबाग चौराहे से साईं यात्री निवास तक झाडू लगाई गई। ठीक 7:40 पर डीएम ने अभियान खत्म कर दिया। इस दौरान राजकीय छात्रावास के बाहर जानवरों के लिए भूसे की ठेकी की आड़ को लगाए गए बासों को हटवाने के आदेश ईओ नगर पालिका को दिए। तुरंत जीसीबी बुलाकर उसे हटवा दिया गया। इस मौके पर सभी प्रशासनिक अधिकारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, प्रज्ञा ग्रुप के सदस्य, समाज सेवी संगठनों के लोग मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपने ऑफिसों की सफाई कीहर शनिवार की तरह आज भी कलेक्ट्रेट में सफाई अभियान चला। जहां कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपने झाड़ू लगाई। कर्मचारियों ने कार्यालयों को पानी से धोकर भी साफ किया। नियमित कर्मचारियों ने की सफाईडीएम के निर्देश पर शनिवार को चले सफाई अभियान में नियमित कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी निभाई। सफाई कर्मियों ने अपने क्षेत्रों में झाड़ू लगाई और कूड़ा उठा कर ले गए। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें