फोटो गैलरी

Hindi Newsनोटबंदी से ढाई लाख नहीं ढाई करोड़ वाले हैं परेशान: कौशल किशोर

नोटबंदी से ढाई लाख नहीं ढाई करोड़ वाले हैं परेशान: कौशल किशोर

परिवर्तन सम्मेलन में पहुंचे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा नोट बंदी के बाद ढाई लाख वाले नहीं, ढाई करोड़ वाले लोगों को अधिक परेशानी हुई है। गरीब अपनी मेहनत का रुपये मेहनत से निकाल रहे...

नोटबंदी से ढाई लाख नहीं ढाई करोड़ वाले हैं परेशान: कौशल किशोर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 03 Dec 2016 07:52 PM
ऐप पर पढ़ें

परिवर्तन सम्मेलन में पहुंचे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा नोट बंदी के बाद ढाई लाख वाले नहीं, ढाई करोड़ वाले लोगों को अधिक परेशानी हुई है। गरीब अपनी मेहनत का रुपये मेहनत से निकाल रहे हैं।

शनिवार को कोतवाली रोड पर भाजपा का परिवर्तन सम्मेलन अयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कौशल किशोर का स्वागत किया गया। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता पर काबिज सपा सरकार में मुलायम सिंह के परिजन ही पदों पर मौजूद हैं। सपा में परिवार के अलावा अन्य किसी का भला नहीं हो पाया है। बसपा चार बार प्रदेश में सरकार बना चुकी है। इसमें तीन बार भाजपा का सहयोग रहा है। मायावती ने मुख्यमंत्री बनने के बाद गरीब किसान और किसी भी अनुसूचित जाति के व्यक्ति का भला नहीं किया है।

नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि लाइन में लगने के बाद गरीब किसान और मजदूर परेशान नहीं है जिनकी कोठरियां कालेधन से भरी पड़ी है उन्हें चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर यहां की जनता सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ेगी और उनकी समस्याओं का समाधान हाथ के हाथ किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें