फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिलाओं के दम पर उखाड़ेंगे चाचा भतीजे की सरकार

महिलाओं के दम पर उखाड़ेंगे चाचा भतीजे की सरकार

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा कि प्रदेश की सपा सड़कार में भ्रष्टाचार और गुंडाराज की वजह से महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हाइवे पर बहन बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे...

महिलाओं के दम पर उखाड़ेंगे चाचा भतीजे की सरकार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 27 Nov 2016 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा कि प्रदेश की सपा सड़कार में भ्रष्टाचार और गुंडाराज की वजह से महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हाइवे पर बहन बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं। वहीं भाजपा में महिलाओं का सम्मान है। ऐसे में इस बार महिलाएं प्रदेश की चाचा-भतीजे की सरकार को उखाड़ फेकेंगी और महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी की सरकार बनाएंगी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रविवार को संजय कम्युनिटी हाल में मुख्य अतिथि की हैसियत से महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन के सफाये के लिए नोटबंदी की। इससे विकास की गति आगे बढ़ेगी। क्षेत्रीय संयोजक रश्मि सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद माया विधायकों के टिकट कैसे बांटेंगी। उन्होंने कहा कि 15 सालों तक प्रदेश में बसपा और सपा की सरकारें रहीं हैं। इस दौरान महिलाओं को अपमान के अलावा कुछ नहीं मिला। महिलाओं को ऐसी सरकार का समर्थन करना होगा, जो उन्हें सम्मान दे। प्रदेश में भाजपा की सरकार ही महिलाओं को उनका सम्मान लौटा सकती है। कार्यक्रम को सम्मेलन की जिला संयोजक ज्योति मिश्रा, महानगर संयोजक इंदु सेठी, विशिष्ट अतिथि सौभाग्यवती गंगवार, निवेदिता श्रीवास्तव, सह संयोजक चंचल गंगवार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सरोज कश्यप, वंदना सिंह, सुमनलता सिंह, रंजना सोलंकी, रेखा श्रीवास्तव, फरीदा सुल्ताना, नीतू गोस्वामी, मंजू सिंह, कृष्णा राठौर समेत कई भाजपा की महिला नेता थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें