फोटो गैलरी

Hindi Newsबांका में राष्ट्रपति के आगमन को ले डीएम व एसपी ने लिया आश्रम का जायजा

बांका में राष्ट्रपति के आगमन को ले डीएम व एसपी ने लिया आश्रम का जायजा

बांका में राष्ट्रपति के आगमन को ले डीएम व एसपी ने लिया आश्रम का जायजाबौंसी (बांका)। निज संवाददातायोगाचार्य भूपेन्द्र नाथ सन्यालय महाशय के आश्रम गुरुधाम में 3 अपै्रल को राष्ट्रपति डॉ. प्रणव मुखर्जी के...

बांका में राष्ट्रपति के आगमन को ले डीएम व एसपी ने लिया आश्रम का जायजा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 01:24 AM
ऐप पर पढ़ें

बांका में राष्ट्रपति के आगमन को ले डीएम व एसपी ने लिया आश्रम का जायजा

बौंसी (बांका)। निज संवाददाता

योगाचार्य भूपेन्द्र नाथ सन्यालय महाशय के आश्रम गुरुधाम में 3 अपै्रल को राष्ट्रपति डॉ. प्रणव मुखर्जी के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों से आरंभ हो गयी है। तैयारियों का जायजा लेने डीएम नीलेश देवरे, एसपी राजीव रंजन अधिकारियों के दल के साथ शनिवार को गुरुधाम पहुंचे। सबसे पहले आश्रम के मध्य में बने मुख्य मंदिर के समीप जाकर डीएम ने आश्रम के सचिव ऋषिकेश पांडेय के साथ विचार विमर्श किया जहां पर डीएम को बताया गया कि राष्ट्रपति सबसे पहले मंदिर के ठीक सामने आकर उनका कारकेड रुकेगा उसके बाद वे मंदिर में जाएंगे, जहां पर पूजन के बाद पास में अवस्थित गुरुदेव आर्चाय भूपेन्द्र नाथ सन्याल के निवास भवन में दर्शन के लिए जाने की संभावना है। वहीं एसपी ने कहा कि पूरा गुरुधाम एरिया सील रहेगा। किसी को भी राष्ट्रपति के आगमन के वक्त प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी।

आश्रम परिसर के अंदर भी मजबूत बेरिकेटिंग करने का निर्देश दिया। वहीं आश्रम परिसर में बने दिवालों पर पुराने हो चुके वारवेट वायर को भी बदलने का निर्देश दिया गया। विद्युत कंपनी के कार्यपालक अभियंता से डीएम ने आश्रम परिसर में पोलों की मरम्मत करने व पुराने तारों को अविलंब बदलने को कहा। इसके बाद एसवीपी विद्याविहार स्कूल के मैदान के समीप बने हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। वहां पर भी मैदान के बीच से 33 केवीए के तार को अविलंब हटाने व 3 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दिन के तीन बजे तक बिजली काटने की बात कही गयी। इसके साथ ही गुरुधाम आश्रम में युद्घ स्तर पर तैयारियां आरंभ हो गयी है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के प्रयास से राष्ट्रपति का आगमन गुरुधाम आश्रम में हो रहा है। उनके भी एक दो दिन में आने की संभावना है। इस अवसर पर डीडीसी प्रदीप कुमार, एसडीओ अविनाश कुमार, एसडीपीओ शशिशंकर कुमार, डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, बीडीओ अमर कुमार मिश्रा, सीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष परिक्षीत पासवान, श्याम कुमार सिंह, नंदन कुमार सहित अन्य थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें