फोटो गैलरी

Hindi Newsचिलचिलाती धूप में बांका शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

चिलचिलाती धूप में बांका शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

चिलचिलाती धूप व शहर का मुख्य चौराहा गांधी चौक, शिवाजी चौक व शास्त्री चौक पर ट्रेफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बिना शेड का ड्यूटी करना। यह पुलिस प्रशासन के लिए आसान बात नहीं है। हर आमलोगों की तरह...

चिलचिलाती धूप में बांका शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 08 May 2017 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

चिलचिलाती धूप व शहर का मुख्य चौराहा गांधी चौक, शिवाजी चौक व शास्त्री चौक पर ट्रेफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बिना शेड का ड्यूटी करना। यह पुलिस प्रशासन के लिए आसान बात नहीं है। हर आमलोगों की तरह भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप से बचने के लिए पुलिस कर्मी इन दिनों एक तरह ड्यूटी नहीं कर पा रहे हैं। नतीजतन यह है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। स्थिति यह है कि शहर में अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

लोग एक ओर जहां इस भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप से परेशान हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जब उन्हें बाजार की जरूरत होती है और किसी न किसी चौक पर जाम में फंस चुके होते हैं तो इस दौरान वे अपने-आप को काफी कोसते हुए नजर आते हैं। हालांकि, जाम की समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार जिला प्रशासन से गुहार भी लगा चुके हैं।

इसको लेकर नगर पंचायत की ओर से कई मास्टर प्लान भी तैयार किए गए। इतना ही नहीं शहर में ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने के लिए पुलिस की तैनाती तो कर दी गई पर उन्हें हिफाजत के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। ऐसी स्थिति में पुलिस प्रशासन आखिरकार किस परिस्थिति में अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए नजर आयेंगे। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

टाउन थानाध्यक्ष सौम्य प्रियदशी ने बताया कि पुलिसकर्मी अपने दायित्व के निर्वाह में लगे हुए हैं। हरहाल में शहर से जाम की समस्याओं को दूर किया जाएगा। उधर, शहर के लोगों ने भी जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें