फोटो गैलरी

Hindi Newsबिलौना में युवक को पीटा

बिलौना में युवक को पीटा

एक युवक को दूसरे गांव के लड़कों ने पीट दिया। उसके सिर पर गहरे जख्म हैं। परिजनों ने उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों में घटना पर गहरा आक्रोश है। उन्होंने पुलिस...

बिलौना में युवक को पीटा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Apr 2017 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

एक युवक को दूसरे गांव के लड़कों ने पीट दिया। उसके सिर पर गहरे जख्म हैं। परिजनों ने उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों में घटना पर गहरा आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।बीती रात बिलौना स्थित देवी मंदिर के समीप लड़कों का झुंड एकत्र हो गया। वहां जोरशोर की आवाजें आनी लगी। बिलौना के सौरभ सिंह बिष्ट को दूसरे गांव के लड़कों ने जमकर धुन दिया। करीब चार लड़कों ने उसके सिर पर चोट पहुंचा दी।

वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। मारपीट करने वाले युवक वहां से फरार हो गए। परिजनों ने कोतवाली को सूचना दी। घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। उसका प्राथमिक इलाज कराया। मेडिकल रिपोर्ट तैयार की गई। घायल के पिता हरीश सिंह बिष्ट ने मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। इधर एसआई गोपाल राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उधर ग्राम प्रधान बिलौना कैलाश गड़िया ने कहा कि गांव में अराजक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। जिस पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने रात की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें