फोटो गैलरी

Hindi Newsयुवाओं के आदर्श हैं देश की आजादी में बलिदान हुए सपूत: कांडपाल

युवाओं के आदर्श हैं देश की आजादी में बलिदान हुए सपूत: कांडपाल

प्राचार्य केवलानंद कांडपाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह देश के युवाओं के लिए सच्चे रोल मॉडल हैं। उन्होंने अपने छोटे से जीवन में ही देश की आजादी के लिए जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि आज भी भगत सिंह...

युवाओं के आदर्श हैं देश की आजादी में बलिदान हुए सपूत: कांडपाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Mar 2017 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

प्राचार्य केवलानंद कांडपाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह देश के युवाओं के लिए सच्चे रोल मॉडल हैं। उन्होंने अपने छोटे से जीवन में ही देश की आजादी के लिए जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि आज भी भगत सिंह के विचार उतने ही सार्थक हैं। वह सामाजिक समरसता को हितैषी थे, जिसकी आज समाज को जरूरत है। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में शहीदी दिवस पर राजगुरू, भगत सिंह और सुखदेव को याद किया गया। प्रवक्ताओं और शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

प्रवक्ता कैलाश प्रकाश चंदोला ने प्रोजेक्टर के माध्यम से भगत सिंह की जीवनी को प्रस्तुत किया। डॉ. शैलेंद्र धपोला ने कहा कि भगत सिंह सामाजिक शोषण और लूट आधारित पूंजीवादी व्यवस्था को समाप्त करना चाहते थे। रवि कुमार जोशी ने कहा शिक्षा में पूंजीपतियों और व्यवसाईकरण को बंद करना होगा। भैरव दत्त पांडे ने कहा कि भगत सिंह के विचारों से सच्चे लोकतंत्र की शिक्षा मिलती है। पूनम सारस्वत ने कहा कि भगत सिंह के विचार शिक्षा के माध्यम से समाज में गतिशीलता ला सकते हैं। कार्यक्रम में हरिओम मेहता,डॉ. केएस रावत, डॉ. विमल किशोर, राजीव जोशी, नरसिंह मौर्य, संदीप जोशी, चरण सिंह बघरी, किरन पंत, रमेश उपाध्याय, बलवंत कालाकोटी, ने विचार रखे। इस मौके पर अनीता जोशी, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, किशोर कुमार, कृष्णा भट्ट, किशोर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें