सपा और कांग्रेस के गठबंधन ने पार्टी छोड़ने को मजबूर किया : टम्टा
भाजपा नेता राम प्रसाद टम्टा ने कहा कि यूपी में सपा और कांग्रेस के गठबंधन ने पार्टी छोड़ने को मजबूर किया। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को हुए भारी मतदान ने 11 मार्च को डबल इंजन की सरकार बनने का रास्ता साफ...
भाजपा नेता राम प्रसाद टम्टा ने कहा कि यूपी में सपा और कांग्रेस के गठबंधन ने पार्टी छोड़ने को मजबूर किया। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को हुए भारी मतदान ने 11 मार्च को डबल इंजन की सरकार बनने का रास्ता साफ कर दिया है। पत्रकारों से बातचीत में टम्टा ने कहा कि कांग्रेस को उन्होंने महत्वपूर्ण 48 साल दिए, इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के निर्णयों से पार्टी को लगातार नुकसान हो रहा है।
राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी, सतपाल महाराज, विजय बहुगुणा, यशपाल आर्या कांग्रेस से किनारा कर गए हैं, जिससे साफ हो जाता है कि कांग्रेस में टोपी वाले वरिष्ठ नेताओं का अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने से वरिष्ठ नेताओं को गहरा आघात लगा है। सपा से कांग्रेस का गठबंधन जनता के साथ भी धोखा है। उन्होंने कहा कि इस बार हुए भारी मतदान ने साफ कर दिया है कि जनता विकास चाहती है। आने वाले 11 मार्च को राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी।