फोटो गैलरी

Hindi Newsस्वच्छता अभियान के लिए जरूरी है जन भागीदारी:डीएम

स्वच्छता अभियान के लिए जरूरी है जन भागीदारी:डीएम

पवित्र भागीरथी अभियान का चौथा चरण संपन्न हो गया है। अभियान को डीएम मंगेश घिल्डियाल का भरपूर सहयोग मिला है। पहले तीन चरण में उन्होंने स्वयं नदी में उतरकर सफाई में भाग लिया। चौथे चरण में वह बेदीबगड़...

स्वच्छता अभियान के लिए जरूरी है जन भागीदारी:डीएम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पवित्र भागीरथी अभियान का चौथा चरण संपन्न हो गया है। अभियान को डीएम मंगेश घिल्डियाल का भरपूर सहयोग मिला है। पहले तीन चरण में उन्होंने स्वयं नदी में उतरकर सफाई में भाग लिया। चौथे चरण में वह बेदीबगड़ गांव के भ्रमण में होने के चलते भाग नहीं ले सके। अलबत्ता फोन पर अभियान की जानकारी लेते रहे। डीएम घिल्डियाल ने कहा कि जिले में जागरूक लोगों ने स्वच्छता के लिए सराहनीय पहल की है। जिसे किसी भी हाल में बंद नहीं होना चाहिए। प्रशासन इस काम में हर संभव मदद करेगा। पवित्र भागीरथी अभियान की शुरूआत से ही डीएम को इसमें बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने सभी विभागों को इसमें शामिल कर इसके महत्व को बड़ाया है।

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट भी गंदगी को लेकर सख्त है। ऐसे में नगर और नदियों को साफ करने के लिए जन भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सहभागिता से हर असंभव काम को संभव बनाया जा सकता है। उन्होंने कोर टीम के सदस्यों से अभियान में नगरवासियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों में अपने घर, गांव और नगर को साफ करने के प्रति जागरूकता नहीं आएगी तब तक मिशन को कामयाब नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि नगर में कूड़ा निस्तारण की समस्या का भी जन भागीदारी से जल्द स्थाई हल निकाल लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें