फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तर भारत हाइड्रो पॉवर कर्मचारियों ने दिया धरना

उत्तर भारत हाइड्रो पॉवर कर्मचारियों ने दिया धरना

हाइड्रो पॉवर हाउस के कर्मचारियों ने गुरुवार को धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने काम ठप रखा। उन्होंने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने लंबित मांगों के पूरा नहीं होने पर उग्र...

उत्तर भारत हाइड्रो पॉवर कर्मचारियों ने दिया धरना
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 04 May 2017 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

हाइड्रो पॉवर हाउस के कर्मचारियों ने गुरुवार को धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने काम ठप रखा। उन्होंने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने लंबित मांगों के पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कर्मचारी कंपनी प्रबंधन पर लगातार उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व में 24 अप्रैल को वार्ता का समय देकर प्रबंधक नहीं आए। फिर चार मई को वार्ता का समय तय किया लेकिन प्रबंधन मौजूद नहीं रहा। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें न बोनस का लाभ नहीं मिल रहा और न ही सस्ती कैंटीन की सुविधा।

कर्मचारियों ने कहा कि विरोध करने पर उन्हें कंपनी से निकालने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने करार के अनुसार लोगों को रोजगार भी नहीं दिया है। जिनकी जमीन निर्माण में काटी गई थी, वह आज भी रोजगार की तलाश में हैं। कपकोट के तहसीलदार पूरन सिंह बिष्ट ने मौके पर जाकर कर्मचारियों से वार्ता की। उनसे वार्ता के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर नंदन सिंह टाकुली, कृष्ण कुमल्टा, नारायण सिंह कपकोटी, किशोर ऐठानी, किशन सिंह, महेश ऐठानी, भगवत सिंह, संजय जोशी, भगवत सिंह रावत आदि मौजूद रहे। प्रबंधन ने लगाया तालाउत्तर भारत हाइड्रो पॉवर हाउस के निदेशक नरेश गोयल ने खुद कंपनी पर ताला लगाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। अनुशासनहीनता करने पर एक कर्मचारी को निकाला गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी जबरन आंदोलन कर रहे हैं। जिससे परेशान होकर कंपनी प्रबंधन ने स्वयं ताला लगा दिया है। उन्होंने एसडीएम व थानाध्यक्ष को पत्र लिख दिया है। अब टनल की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें