फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला को बंदर ने काटा, अस्पताल में भर्ती

महिला को बंदर ने काटा, अस्पताल में भर्ती

एक महिला को बंदर ने काट दिया। वह गंभीर घायल हैं। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की गुहार लगाई है।ऐठाण...

महिला को बंदर ने काटा, अस्पताल में भर्ती
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Apr 2017 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

एक महिला को बंदर ने काट दिया। वह गंभीर घायल हैं। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की गुहार लगाई है।ऐठाण गांव की माया ऐठानी 48 साल को बंदर ने काट दिया। वह आंगन से गेहूं का बोरा सिर पर रखकर घर के भीतर जा रही थी। छत से कूदकर बंदर ने उन पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। महिला कुछ समय पाती, बंदरों का झुंड उन पर टूट पड़ा। बंदर ने महिला के गर्दन में काट दिया। खून बहने पर वह बेहोश हो गई। परिजनों ने शोरगुल मचाया। बमुश्किल बंदरों का झुंड वहां से भागा। जख्मी महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डा. वृजेश रावत के अनुसार बंदर ने महिला के गर्दन में काटा है। उन्हें टिटनेस का टीका लगाया गया है। दर्द की दवाइयां भी दी गईं हैं। उन्होंने कहा कि महिला से रोज अस्पताल में आकर घांव को चैक कराने को कहा गया है। गर्मी के दिन हैं घांव पकने से परेशानी हो सकती है। इधर ग्रामीण पार्वती देवी, कमला देवी, सरोजनी ऐठानी, पुष्पा ऐठानी, दीपा देवी आदि ने कहा कि पूरा गांव बंदरों के आतंक से परेशान है। झुंड के रूप में बंदर आंगन तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं को बंदर काट भी चुके हैं। उन्होंने बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग से गांव टीम भेजने की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें