फोटो गैलरी

Hindi Newsबागेश्वर में कूड़ागाड़ी चलाने के बाद भी नदी किनारे गंदगी

बागेश्वर में कूड़ागाड़ी चलाने के बाद भी नदी किनारे गंदगी

नगर में कूड़े की समस्या से निजात पाने को नगरपालिका ने कूड़ा वाहन की व्यवस्था की है। लोगों को घर में एकत्र कूड़े को सीधे गाड़ी में निस्तारित करने की सुविधा मिल रही है। अब भी कुछ स्थानों पर सड़कों और...

बागेश्वर में कूड़ागाड़ी चलाने के बाद भी नदी किनारे गंदगी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में कूड़े की समस्या से निजात पाने को नगरपालिका ने कूड़ा वाहन की व्यवस्था की है। लोगों को घर में एकत्र कूड़े को सीधे गाड़ी में निस्तारित करने की सुविधा मिल रही है। अब भी कुछ स्थानों पर सड़कों और नदियों किनारे गंदगी का अंबार लगा है, जिससे स्वच्छता अभियान को झटका लग रहा है। पालिका ने लोगों से नदियों और सड़कों की बजाय कूड़ा वाहन में निस्तारित करने को कहा। नगर के तहसील रोड, कठायतबाड़ा, नदीगांव, चौरासी आदि स्थानों पर अभी भी कूड़ा सड़क पर या नदियों में डाला जा रहा है। लोगों में जागरूकता की कमी से भी सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैल रही है, जिससे स्वच्छ बागेश्वर का सपना साकार होता नहीं दिख रहा।

पवित्र भागीरथी अभियान से जुड़े आलोक पांडे, भूपेंद्र जोशी, जीसी पांडे आदि ने कहा कि नगर और नदियों को स्वच्छ रखने के लिए सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि पालिका ने कूड़ा वाहन चलाकर सराहनीय कार्य किया है, लेकिन लोगों को भी सहयोग करना होगा।

नगरपालिका का कूड़ा वाहन रुट चार्ट के अनुसार सभी क्षेत्रों में जाकर रोज कूड़ा एकत्र कर रहा है। कई स्थानों पर पालिका ने नए कूड़ेदान भी लगाए हैं। नदियों किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। ईश्वर सिंह रावत, ईओ नगरपालिका

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें