फोटो गैलरी

Hindi Newsपाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दे केंद्र सरकार:कांग्रेस

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दे केंद्र सरकार:कांग्रेस

कश्मीर घाटी में सेना के दो जवानों की बर्बरता हत्या पर कांग्रेसियों में उबाल आ गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की घटनाओं...

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दे केंद्र सरकार:कांग्रेस
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 02 May 2017 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

कश्मीर घाटी में सेना के दो जवानों की बर्बरता हत्या पर कांग्रेसियों में उबाल आ गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा भी करती है। पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणी पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेसियों ने कश्मीर घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में आए दिन घटनाएं हो रही हैं। पाकिस्तान ऐसे घटनाओं में लिप्त है। उन्होंने कहा कि गत दिवस भारत के दो जवानों की बर्बरता से हत्या कर दी गई है। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जुमलो की सरकार एक सिर कटने पर 20-20 सर काटने की बात करती थी।

प्रधानमंत्री स्वयं बिरयानी खाने पाकिस्तान चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि 56 इंच का सीना कहा गया है। कश्मीर में आए दिन भारत के जवान मारे जा रहे हैं। आंतकवाद, नक्सलवाद चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेसियों ने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव देने का समय आ गया है। उन्होंने कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में हरीश ऐठानी, गीता रावल, सुरेश खेतवाल, राजेंद्र टंगड़िया, विनोद पाठक, प्रताप नेगी, गिरीश पाठक, सुरेश खेतवाल, दीपक खेतवाल, ललित बिष्ट, किशन कठायत, राजेंद्र परिहार, दरवान राम, नवीन साह, भगत रावल आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें