कश्मीर में खुली छूट सेना को मिलनी चाहिए : विहिप
विहिप ने कश्मीर घाटी में पत्थरबाजों को आंतकवादी करार दिया है। उन्होंने सेना को खुली छूट देने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाज आए दिन षडयंत्र रच रहे हैं। सेना के जवान मारे जा रहे हैं।...
विहिप ने कश्मीर घाटी में पत्थरबाजों को आंतकवादी करार दिया है। उन्होंने सेना को खुली छूट देने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाज आए दिन षडयंत्र रच रहे हैं। सेना के जवान मारे जा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से ठोस कार्रवाई की मांग की है।विहिप के जिला संयोजक सुरेश धपोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रांत में सेना, सुरक्षाबल पर पत्थरबाजी की घटना निरंतर बढ़ रही है। गत दिवस जब सेना आतंकवादियों से मुठभेड़ कर रही थी, उसी समय स्थानीय भीड़ ने पत्थरों से सेना पर हमला कर दिया। श्रीनगर के उपचुनाव में यह दु:साहस और अधिक बढ़ गया।
सेना के जवानों से सामान छीनना, लात-घुसे मारना, पीटना जैसे घटनाएं भी घटित हो रही हैं। सुरक्षाबल उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। मानवाधिकार संगठन अमानवीयों के समर्थन में सेना के विरुद्ध खड़े हो जाते हैं। सैनिकों पर दंडात्मक कार्रवाई के लिए विवश करते हैं। उन्होंने कहा कि जिससे सेना का मनोबल टूटता है। राष्ट्रभक्त नागरिकों की भावना और स्वाभिमान आहत होती है। उन्होंने कहा कि केवल पत्थरबाज नहीं आतंकवादी ही हैं।
ऐसे लोगों के विरुद्ध बरती जा रही नरमी से उनका साहस बड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में आपदा के समय सेना के जवानों ने जान पर खेलकर स्थानीय लोगों की मदद की। उन्होंने पत्थरबाजों को आतंकवादी घोषित करते हुए सेना को पूरी छूट देने की गुहार लगाई है। इस मौके पर पूरन सिंह रावत, सुरेश गिरी, यशवंत सिंह नगरकोटी, सुरेश खेतवाल, दरवान सिंह, धन सिंह आदि मौजूद थे।