फोटो गैलरी

Hindi Newsकौसानी की वादियां निहार गईं अभिनेत्री रीमा लागू

कौसानी की वादियां निहार गईं अभिनेत्री रीमा लागू

फिल्म अभिनेत्री रीमा लागू चार दिन तक कौसानी में रहीं। उन्होंने कौसानी से हिमालय का विहंगम दृश्य भी निहारा। कौसानी में फिल्म इंडस्ट्री का सपना भी सोजो गईं। वह आसपास के लोगों से भी मिली थीं। जाते समय...

कौसानी की वादियां निहार गईं अभिनेत्री रीमा लागू
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 18 May 2017 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

फिल्म अभिनेत्री रीमा लागू चार दिन तक कौसानी में रहीं। उन्होंने कौसानी से हिमालय का विहंगम दृश्य भी निहारा। कौसानी में फिल्म इंडस्ट्री का सपना भी सोजो गईं। वह आसपास के लोगों से भी मिली थीं। जाते समय जमकर खरीदारी भी की। उनके एकाएक दुनिया को अलविदा कहने से स्थानीय लोग भी खासे भावुक हैं। उनकी हर बात पर चर्चा भी हो रही है। अलबत्ता उनके निधन की सूचना पर कौसानी में भी शोक सभाएं हुईं।

फिल्म अभिनेत्री रीमा लागू 9 मई को कौसानी पहुंची। राज्य अतिथि गृह में वह अपने पारिवारिक मित्र मुंबई उच्च न्यायालय के न्याधीश मृदुला भटकर के साथ रहीं। 10 और 11 मई को कौसानी के चाय बागान, अनाशक्ति आश्रम, सुमित्रानंदन पंत वीथिका, कौसानी शॉल फैक्ट्री तक गईं। बंद पड़ी कौसानी टी-फैक्ट्री को भी देखा। बंद होने का कारण भी लोगों से पूछा। उन्होंने अपने परिवार के लिए कौसानी में बने शॉल भी खरीदे।

शॉल फैक्ट्री के मालिक गिरीश कांडपाल ने उन्हें कौसानी के बारे में तमाम जानकारी भी दी। लागू ने कहा था कि कौसानी बेहद सुंदर है। यहां फिल्म निर्माण के लिए मुफीद स्थान है। वह वादा भी कर गईं कि वे जल्द किसी फिल्म के सिलसिले में यहां पुन: आएंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि महात्मा गांधी के सपनों का मिनी स्वीटजरलैंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। वे आसपास के दुकानदारों से भी मिली। उनके एकाएक चले जाने से व्यापारी वर्ग भी शोक में डूब गया है। होटल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि लागू पहली बार कौसानी आईं। उनसे मुलाकात हुईं। वह उत्तराखंड के कौसानी से खासी प्रभावित थीं। उन्होंने यहां से तमाम जानकारी भी जुटाईं। उन्होंने कहा कि उनके एकाएक चले जाने से कौसानी में फिल्म इंडस्ट्री का सपना अधूरा रह गया है।

भगवान शिव के दर्शन किए

लागू ने पिनाकेश्वर मंदिर में शिव दर्शन भी किए। बैजनाथ में शिव, पार्वती, कार्तिकेय और गणेश भगवान की मूर्तियां भी निहारीं। बैजनाथ कृत्रिम झील को देखकर वह प्रभावित रहीं। उनका सपना था कि वह झील पर एक कहानी बनाएंगी। उसे किसी फिल्म में स्थान भी दिलाएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें